फ्यूचर प्लानिंग को लेकर हैं कन्फ्यूज? जानिए इन्वेस्टमेंट के वो प्लेटफॉर्म, जहां बड़े धुरंधर भी लगाते हैं पैसा

फ्यूचर प्लानिंग को लेकर हैं कन्फ्यूज? जानिए इन्वेस्टमेंट के वो प्लेटफॉर्म, जहां बड़े धुरंधर भी लगाते हैं पैसा


Last Updated:

Agra News: आगरा में फ्यूचर प्लानिंग के लिए शेयर मार्केट, SBI बॉन्ड, SIP या प्रॉपर्टी में से क्या बेहतर विकल्प है, इस पर एक्सपर्ट ने खास सलाह दी है. वरिष्ठ एडवोकेट और इनकम टैक्स व जीएसटी सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने निवेश के विभिन्न विकल्पों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इन्वेस्टमेंट प्लान कर रहे हैं और इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि पैसा कहां लगाया जाए, तो एक्सपर्ट की सलाह आपके लिए उपयोगी हो सकती है. आगरा के वरिष्ठ एडवोकेट और इनकम टैक्स व जीएसटी सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण विकल्प बताए हैं.

सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हर व्यक्ति के लिए शेयर मार्केट में निवेश करना सही विकल्प नहीं होता. खासतौर पर जिन लोगों के पास सीमित पूंजी है, उन्हें बिना पूरी जानकारी के शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचना चाहिए. उन्होंने सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर एसबीआई बॉन्ड और एसआईपी को भी ध्यान में रखने की सलाह दी.

निवेशक को हो सकता है नुकसान
उन्होंने बताया कि शेयर मार्केट में जोखिम बना रहता है और बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशक को नुकसान हो सकता है. इसलिए निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति, जोखिम उठाने की क्षमता और भविष्य की जरूरतों को समझना जरूरी है. वहीं, अगर किसी व्यक्ति के पास ठीक-ठाक पूंजी है तो वह प्रॉपर्टी में निवेश पर भी विचार कर सकता है. प्रॉपर्टी से किराये के रूप में नियमित आय हो सकती है और लंबे समय में उसकी कीमत बढ़ने की संभावना भी रहती है. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

कम से कम 5 सालों की करें एसआईपी
आगरा के वरिष्ठ एडवोकेट और इनकम टैक्स व जीएसटी सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य की आर्थिक जरूरतों को देखते हुए एसआईपी निवेश का एक विकल्प हो सकता है. उनके मुताबिक, लंबे समय के लिए एसआईपी में निवेश करने से नियमित बचत की आदत बनती है और बाजार के प्रदर्शन के आधार पर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है. उन्होंने कहा कि एसआईपी को हमेशा कम अवधि के लिए नहीं, बल्कि कम से कम 5 साल या उससे अधिक समय के नजरिए से देखना चाहिए. इसके अलावा निवेशक एसबीआई के बॉन्ड पर भी विचार कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बॉन्ड अपेक्षाकृत स्थिर निवेश विकल्प माने जाते हैं. हालांकि, निवेश से पहले ब्याज, अवधि, जोखिम और नियमों की पूरी जानकारी लेना जरूरी है.

शेयर मार्किट की जगह प्रॉपर्टी पर करें निवेश
आगरा के वरिष्ठ एडवोकेट और इनकम टैक्स व जीएसटी सलाहकार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भविष्य की आर्थिक जरूरतों को देखते हुए प्रॉपर्टी में निवेश भी एक विकल्प हो सकता है. उन्होंने कहा कि यदि निवेशक के पास पर्याप्त पूंजी है और वह लंबे समय के लिए पैसा लगाना चाहता है, तो शेयर मार्केट के बजाय प्रॉपर्टी पर विचार किया जा सकता है.

एडवोकेट सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी से किराये के रूप में नियमित आय का जरिया बनाया जा सकता है. वहीं, समय के साथ अच्छी लोकेशन वाली प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की संभावना रहती है. उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी में निवेश करते समय लोकेशन, कागजात, बाजार मूल्य और भविष्य की संभावनाओं की जांच जरूर करनी चाहिए.



Source link