Last Updated:
Navjot Singh Sidhu Becomes Grandfather: द ग्रेट इंडियन कपिल शो फेम नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं. उनके बेटे करण और बहू इनायत ने एक नन्ही परी का स्वागत किया है. सिद्धू ने पोती का नाम आर्या सिद्धू रखा है. जानिए आर्या नाम का क्या खास मतलब होता है!
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू( फोटो साभार-@navjotsinghsidhu)
नई दिल्ली: द ग्रेट इंडियन कपिल शो फेम और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के घर हाल ही में बेहद खुशी का पल आया है. सिद्धू दादा बन गए हैं और उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है. नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और उनकी पत्नी इनायत ने अपने घर एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है.
सिद्धू ने खुद अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर की है और अपनी पोती का खास नाम भी बताया है.
सिद्धू परिवार में आई नन्ही परी
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद खूबसूरत पोस्टर शेयर करके अपने घर आई नन्ही पोती की जानकारी फैंस को दी. सिद्धू ने बताया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर 2026 को हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम आर्या सिद्धू रखा है. सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स सिद्धू परिवार को लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
जानिए क्या है आर्या नाम का खास मतलब
सिद्धू की पोती का नाम सामने आते ही इंटरनेट पर लोग इस नाम का मतलब सर्च करने लगे हैं. दरअसल आर्या नाम संस्कृत शब्द आर्य से बना है जिसका मतलब बहुत ही खास होता है. संस्कृत में आर्या का अर्थ श्रेष्ठ, आदरणीय और सम्मानित माना जाता है. इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं और संस्कृत शब्दकोश में आर्या नाम देवी पार्वती का भी एक स्वरूप माना गया है.
View this post on Instagram