नेचुरल शैंपू का काम करती हैं ये 6 चीजें, इस्तेमाल से काले-घने बालों का सपना हो सकता है पूरा

नेचुरल शैंपू का काम करती हैं ये 6 चीजें, इस्तेमाल से काले-घने बालों का सपना हो सकता है पूरा


Last Updated:

Natural Shampoo For hair: बालों की सफाई के लिए शैंपू का इस्तेमाल बहुत कॉमन हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई शैंपू में सल्फेट और अन्य केमिकल्स मौजूद होते हैं. ये स्कैल्प से नेचुरल तेल को हटाकर बालों को रूखा और बेजान बनाते हैं. ऐसे में बालों की सफाई के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है. यहां जानिए ऐसी 6 चीजें जो नेचुरल शैंपू की तरह काम करते हैं.

पुराने समय में भी बालों की देखभाल के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जाता था. यदि आप भी बालों की सफाई के लिए हल्के और प्राकृतिक विकल्प तलाश रहे हैं, तो रसोई और घर में मौजूद कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं. ये बालों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार बनाए रखने में भी मदद कर सकती हैं.

रीठा से करें बालों की सफाई- रीठा को प्राकृतिक हेयर क्लेंजर माना जाता है. यह बालों और स्कैल्प पर जमी गंदगी तथा अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है. इसके लिए रीठा को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उबालकर उसका पानी छान लें. इस पानी से बाल धोए जा सकते हैं.

बेसन हटाए अतिरिक्त तेल- ऑयली स्कैल्प वाले लोगों के लिए बेसन उपयोगी विकल्प हो सकता है. यह बालों में जमा अतिरिक्त तेल और धूल को साफ करने में मदद करता है. बेसन में थोड़ा पानी या दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एलोवेरा से मिलेगी नमी- ताजा एलोवेरा जेल स्कैल्प को आराम देने और बालों को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. यह बालों को मुलायम बनाने के साथ प्राकृतिक चमक भी देता है. एलोवेरा जेल में थोड़ा पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें.

दही से मिलेगा पोषण- दही को प्राकृतिक कंडीशनर भी माना जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को नरम बनाने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकते हैं. दही को सीधे बालों और स्कैल्प पर लगाकर कुछ मिनट बाद धो लें.

चावल का पानी बढ़ाए चमक- चावल का पानी लंबे समय से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद अमीनो एसिड और अन्य पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने में सहायक माने जाते हैं. इसे बाल धोने के बाद अंतिम रिंस के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

मुल्तानी मिट्टी भी है उपयोगी- अगर स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली रहती है, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह अतिरिक्त तेल सोखने और स्कैल्प को साफ रखने में मदद करती है. इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और कुछ मिनट के लिए बालों पर लगाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link