Rishikesh News : लोग लाखों खर्च कर ढूंढते हैं जो सुकून, ऋषिकेश वालों के लिए सब फ्री, आप भी मिस करोगे

Rishikesh News : लोग लाखों खर्च कर ढूंढते हैं जो सुकून, ऋषिकेश वालों के लिए सब फ्री, आप भी मिस करोगे


Last Updated:

Rishikesh ki local news : ऋषिकेश में अक्सर लोग सुकून के दिन बिताने, प्रकृति के करीब आने और शहर की भागदौड़ से दूर होने के लिए पहुंचते हैं. पर्यटक इसके लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं, होटल में ठहरते हैं और गंगा किनारे बैठकर शांति के पल खोजते हैं. सोचिए जो ऋषिकेश में ही रहते हैं, उनके लिए ये कैसा रहता होगा. सुकून उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी सूबेदार बताते हैं कि ऋषिकेश की जान गंगा है. जब मन किया, कुछ देर किनारे बैठ अपने काम पर लौट आए. सुबह या शाम गंगा किनारे बैठ जाओ तो मन अपने आप हल्का लगने लगता है.

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश का नाम सुनते ही सबसे पहले गंगा का किनारा, मंदिरों की घंटियां, योग, पहाड़ और हरियाली याद आती है. देश-दुनिया से लोग यहां कुछ सुकून के दिन बिताने, प्रकृति के करीब आने और शहर की भागदौड़ से दूर होने के लिए पहुंचते हैं. कई पर्यटक इसके लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं, होटल में ठहरते हैं और गंगा किनारे बैठकर शांति के पल तलाशते हैं. लेकिन ऋषिकेश में रहने वाले लोगों के लिए यही सुकून उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी सूबेदार बताते हैं कि ऋषिकेश की सबसे खास बात यहां की गंगा है. दूसरे शहरों में लोग छुट्टी लेकर नदी या पहाड़ देखने जाते हैं, लेकिन ऋषिकेश में रहने वालों के लिए गंगा के पास जाने का कोई खास प्लान नहीं होता. जब मन किया, कुछ देर किनारे बैठ अपने काम पर लौट आए. गंगा के किनारे बैठकर कुछ देर चुप रहना भी दिनभर की थकान कम कर देता है. उनके मुताबिक, यही चीज ऋषिकेश को दूसरे शहरों से अलग बनाती है. यहां रहने वालों के लिए गंगा सिर्फ देखने की जगह नहीं है. रोजमर्रा की जिंदगी में इसका अपना एक हिस्सा है. सुबह या शाम थोड़ा समय गंगा किनारे बैठ जाओ तो मन अपने आप हल्का लगने लगता है.

सुबह का अलग अहसास

हिमांशु बताते हैं कि उनके लिए ऋषिकेश की खासियत यहां का प्राकृतिक माहौल है. शहर में रहते हुए भी यहां पहाड़ और हरियाली बहुत दूर नहीं लगती. सुबह घर से निकलते समय आसपास का माहौल ही दिन को अलग बना देता है. जबकि बड़े शहरों में लोगों को खुली हवा और शांत जगह के लिए अलग से समय निकालना पड़ता है. ऋषिकेश में यह चीज जिंदगी का हिस्सा है. यहां सुबह का माहौल ही अलग होता है. ज्यादा शोर नहीं, आसपास हरियाली और मौसम भी ज्यादातर समय अच्छा महसूस होता है. यही वजह है कि बाहर से आने वाले लोग यहां कुछ दिन रुककर रिलैक्स होना चाहते हैं और उन्हें यही सब रोज देखने को मिलता है.

भागदौड़ से दूर सरल जिंदगी

राहुल के लिए ऋषिकेश की सबसे बड़ी खासियत यहां की लाइफस्टाइल है. उनका कहना है कि शहर में अब काफी बदलाव आया है, पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और कई जगहों पर भीड़ भी रहती है, लेकिन इसके बावजूद ऋषिकेश में जिंदगी अभी भी कई बड़े शहरों के मुकाबले ज्यादा सहज लगती है. उनके मुताबिक, यहां लोगों के पास छोटी-छोटी चीजों के लिए समय निकालने की गुंजाइश है.



Source link