कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए जावेद अख्तर, हवा में मचा हड़कंप पर नहीं हारे हौसला, बोले-‘महावीर चक्र मिलना चाहिए’

कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए जावेद अख्तर, हवा में मचा हड़कंप पर नहीं हारे हौसला, बोले-‘महावीर चक्र मिलना चाहिए’


Last Updated:

Javed Akhtar on Captain Smit Machchhar: 30 सितंबर को Flydubai की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए एक कथित हमले के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने मुश्किल हालात का सामना किया. घटना के बाद उनकी बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है. अब दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित जैसे साहस के लिए महावीर चक्र जैसे सम्मान पर विचार होना चाहिए.

Zoom

जावेद अख्तर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर ये मांग की है.

नई दिल्ली. हवा में उड़ रहे विमान के कॉकपिट में अचानक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में डाल दी. इस मुश्किल वक्त में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने जिस तरह हालात संभालने में भूमिका निभाई, उसकी अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है. बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की है और उनके लिए बड़े सम्मान की वकालत कर डाली. जावेद अख्तर का यह बयान सामने आने के बाद कैप्टन स्मित एक बार फिर चर्चा में हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने भी उनके साहस की सराहना की थी.

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित मच्छार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैट्स ऑफ टू स्मित मच्छार!! निस्संदेह वह महावीर चक्र जैसे पुरस्कार के हकदार हैं.’ महावीर चक्र भारत का दूसरा सर्वोच्च सैन्य वीरता पुरस्कार है, जो युद्ध के दौरान असाधारण बहादुरी के लिए दिया जाता है. जावेद अख्तर का ये पोस्ट अब वायरल हो रहे हैं.



Source link