Last Updated:
Gandhi Jayanti: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में उन्हें अलग-अलग तरीकों से याद किया जा रहा है. इसी कड़ी में उज्जैन के एक परिवार ने अनूठे अंदाज में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की. परिवार के सदस्यों ने सैंड आर्ट के माध्यम से महात्मा गांधी की आकर्षक तस्वीर तैयार की.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देशभर में उन्हें अलग-अलग तरीकों से याद किया जा रहा है. इसी कड़ी में उज्जैन के एक परिवार ने अनूठे अंदाज में बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है. परिवार के सदस्यों ने सैंड आर्ट के माध्यम से महात्मा गांधी की आकर्षक तस्वीर तैयार किया है. इसके साथ ही गीत प्रस्तुत कर गांधीजी के विचारों और उनके योगदान को याद किया गया.
परिवार ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दिखाई. उनकी जयंती पर यह प्रयास युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का संदेश देता है. गांधी जयंती पर शहर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए. लेकिन यह अनोखा तरीका अपने आप मे आकर्षक है.
मध्य प्रदेश के उज्जैन के रवि अकोदिया परिवार के साथ मिलके महात्मा गांधी को बरसों से अलग अलग तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पिछले 15 वर्षों में उन्होंने ड्राइंग, पेंटिंग, कैनवास पर बापू की तस्वीर बनाकर याद किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रवि बताते है कि जो बापू का आचरण है, वही उनका जीवन है. इसी पर लोगो को चलना चाइए, इसलिए समय समय पर उनके आचरण पर चलता भी हूं. साथ ही बताया कि यह देखकर मेरा परिवार भी मेरा साथ देता है.
रवि ने इस बार पेंटिंग मे अनोखा सन्देश दिया है. अगर आप पेंटिंग ध्यान से देखेंगे तो यह कोई कलरों से नहीं बल्कि अलग-अलग प्रकार लेकिन अनाज से बनी हुई है. जिसमे उन्होंने बताया कि करीब 6 घंटे का समय इसको बनाने मे लगा है. इसमें उन्होंने 6 प्रकार की दाल, चावल, मेथी देना व अन्य सामग्री का उपयोग किया है.
उन्होंने अनोखे संदेश के माध्यम से बताया इस बार मालवा प्रांत मे बारिश हर बार की तुलना मे काफ़ी कम हुई है. इसलिय किसानों को अनाज की पैदावार करने मे काफ़ी कठिनाई आएगी. इसलिय उन्होंने लोगो से अपील की है. कि अनाज को व्यर्थ ना जाने दे.
रवि ने बताया की वह पिछले 15 साल से अलग-अलग संदेश दे रहे है. उनका यह 16 साल है उन्होंने बताया पिछली बार बापू की याद मे बालूरेत से श्रद्धांजलि दी थीं. इस बार वर्षा बहुत कम हुई है. इस बार यह संदेश देते हुए बापू को श्रद्धांजलि दी है.
वहीं, रिद्धिमा ने बताया कि मेरे चाचू हर समय देश भक्ति की बातें करते हैं. पहले तो समझ नहीं आता था, लेकिन अब मुझे समझ है कि महात्मा गांधी कौन थे. साथ ही बताया कि पहले मैं भी कैनवास पर पेंटिंग बनती थी, लेकिन इस बार अनाज से पेंटिंग बनाई है. वही पिछली बार बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए बालू रेती की पेंटिंग बनाई थीं.