Last Updated:
Gold Jhumka Designs : सोने की झुमकियां ऐसी ज्वेलरी हैं, जो साड़ी हो या सूट, हर एथनिक लुक को तुरंत रॉयल बना देती हैं. लेकिन अगर आपको लगता है कि खूबसूरत और फैंसी गोल्ड झुमकी के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो ऐसा जरूरी नहीं है. हल्के वजन में भी कई ऐसे डिजाइन बनवाए जा सकते हैं, जो देखने में काफी रिच और शाही लगते हैं. 22K गोल्ड में भी हल्के वजन वाले झुमका डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं.
फ्लोरल झुमकी डिजाइन- फूलों वाली गोल्ड झुमकी हमेशा से क्लासिक पसंद रही है. ऊपर छोटा फ्लोरल स्टड और नीचे गोल झुमका वाला डिजाइन बहुत खूबसूरत लगता है. इसे हल्के वजन में बनवाने पर कीमत भी अपेक्षाकृत कम रखी जा सकती है. ऐसे डिजाइन ऑफिस से लेकर पूजा और छोटे फंक्शन तक पहने जा सकते हैं.(Image Credit:pinterest)
छोटा मोती वाला झुमका- अगर आपको बहुत भारी झुमकी पसंद नहीं है, तो छोटे-छोटे गोल्ड बीड्स या मोती जैसे ड्रॉप वाली झुमकी चुनें. नीचे लटकते छोटे गोल्ड बीड्स चलते समय खूबसूरती से मूव करते हैं और झुमकी को फैंसी लुक देते हैं. हल्के वजन की ज्वेलरी चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है.(Image Credit:pinterest)
डबल-लेयर झुमका- डबल-लेयर डिजाइन देखने में काफी रॉयल लगता है. इसमें ऊपर एक गोल्ड डोम और उसके नीचे दूसरा झुमका होता है. अगर आपको महारानी जैसा ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो इस डिजाइन को छोटे साइज और हल्के वजन में बनवाया जा सकता है. बाजार में 22K गोल्ड के डबल-लेयर डिजाइन भी उपलब्ध हैं.(Image Credit:pinterest)
Add News18 as
Preferred Source on Google
हूप के साथ छोटी झुमकी- अगर आप थोड़ा मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक एक साथ चाहती हैं, तो हूप के साथ छोटी झुमका ड्रॉप वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ऐसे 22K गोल्ड डिजाइन में करीब 2 ग्राम के आसपास के हल्के विकल्प भी उपलब्ध हैं.(Image Credit:pinterest)
लाल या हरे स्टोन वाली झुमकी- गोल्ड के साथ छोटा रूबी या एमरल्ड कलर स्टोन झुमकी को तुरंत फैंसी बना देता है. बहुत ज्यादा स्टोन लगवाने के बजाय सिर्फ स्टड या झुमके के बीच में एक छोटा रंगीन स्टोन लगवाएं. इससे डिजाइन रिच दिखेगा और वजन भी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा.(Image Credit:pinterest)
मंदिर ज्वेलरी स्टाइल झुमका- लक्ष्मी या पारंपरिक मंदिर मोटिफ वाली झुमकियां खास मौकों पर बेहद खूबसूरत लगती हैं. अगर पूरा हैवी डिजाइन बजट से बाहर जा रहा हो, तो इसी पैटर्न का छोटा और हल्का वर्जन बनवाया जा सकता है. इससे झुमकी में पारंपरिक और रॉयल दोनों तरह का लुक आएगा.(Image Credit:pinterest)
मिनिमलिस्ट गोल्ड जुमका- कभी-कभी छोटा और सिंपल डिजाइन ही सबसे ज्यादा एलिगेंट लगता है. एक छोटा गोल्ड स्टड, उसके नीचे घंटी जैसी जुमका शेप और कुछ छोटे बीड्स वाला डिजाइन रोज पहनने के लिए भी अच्छा रहेगा. 22K गोल्ड में 4.76 ग्राम का एक हल्का झुमका डिजाइन भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत फिलहाल करीब ₹93,346 बताई गई है.(Image Credit:pinterest)
कम बजट में गोल्ड झुमकी बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान- अगर आपका बजट सीमित है, तो सबसे पहले ज्वेलर से तय करें कि आपको कितने ग्राम की झुमकी चाहिए. वजन कम रखने के साथ डिजाइन में ज्यादा फिलिग्री, स्टोन या अतिरिक्त लेयर न जोड़ें. 22K और BIS Hallmark जैसी जानकारी भी जरूर जांचें. ध्यान रखें कि सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज और GST भी अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं. अलग-अलग ज्वेलर्स के यहां एक ही वजन और डिजाइन की कीमत अलग हो सकती है.(Image Credit:pinterest)
इसलिए अगली बार गोल्ड झुमकी बनवाने जाएं तो सिर्फ बड़े और भारी डिजाइन के पीछे न भागें. छोटे साइज, हल्के वजन और स्मार्ट डिजाइन का कॉम्बिनेशन चुनकर भी आप ऐसा लुक पा सकती हैं, जो देखने में महंगा और बेहद रॉयल लगे.(Image Credit:pinterest)