दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौत

दिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौत


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हो गया. जैतपुर थाना क्षेत्र में किलोमीटर 85 के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही वोल्वो बस की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं. चारों मृतक बिहार जा रहे थे.

Zoom

दिल्ली से दरभंगा जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया.

पटनाः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ. दिल्ली से दरभंगा आ रही वोल्वो बस की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में बिहार के रहने वाले 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हैं. इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 85 के पास हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की आशंका है.

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने मृतकों और घायलों की पहचान शुरू कर दी. अब तक एक मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई. वह वैशाली जिले के महुआ छतवारा के रहने वाले थे. सचिन कुमार के पिता का नाम रविंद्र कुमार बताया गया है. वहीं, घायलों में सुमित मिश्रा, सुमित आनंद और रिंकू कुमारी की पहचान हुई है. सुमित मिश्रा की उम्र 28 साल है और वह बिहार के रग्घुन कोठी के रहने वाले हैं. 40 वर्षीय सुमित आनंद दरभंगा के रहने वाले हैं. वहीं 45 वर्षीय रिंकू कुमारी मुजफ्फरपुर नगर की निवासी बताई गई हैं.

दिल्ली से दरभंगा जा रही थी बस
वोल्वो बस दिल्ली से दरभंगा जा रही थी. इसी दौरान जैतपुर थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बस की ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चार यात्रियों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

3 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा
हादसे में घायल यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है. तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की लगातार निगरानी की जा रही है. पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
अंबेडकरनगर में हुए हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है.



Source link