Shahi Masjid Dispute: शांत माहौल के बीच शाही मस्जिद में हादसा, गिरी मिनार और टूटा गुंबद

Shahi Masjid Dispute: शांत माहौल के बीच शाही मस्जिद में हादसा, गिरी मिनार और टूटा गुंबद


Last Updated:

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. चौड़ीकरण में शाही मस्जिद का हिस्सा भी टूटना है. हाल में इसे लेकर विवाद हुआ. मामला अब शांत है. लेकिन गुरुवार को मस्जिद की मीनार उतारने के दौरान एक हादसा हो गया. मशीन की बेल्ट टूटने की वजह से क्रेन का एक हिस्सा गिर गया, जिससे मीनार गुंबद पर गिर गई और गुंबद का एक हिस्सा छतिग्रस्त हो गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शाही मस्जिद का एक मीनार गुंबद पर गिर गई.

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को ‘सिंहस्थ कुंभ मेला 2028’ से पहले सड़क चौड़ी करने के प्रोजेक्ट के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना मस्जिद को गिराने के प्रस्ताव को लेकर हुए विवाद के कुछ दिन बाद हुई है. दरअसल, कुछ हिस्सा तोड़ने के दौरान क्रेन की बेल्ट टूट गई. एक मीनार जाकर मस्जिक के गुंबद पर गिर गई. गुंबद छतिग्रस्त हो गया. माहौल न बिगड़े इसलिए शहरकाजी खलीकुर्रहमान ने वीडियो मैसेज जारी किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मशीन पर ज्यादा वजन पड़ने की वजह एक क्रेन गिर गई और कुछ हिस्सा छतिग्रस्त हो गया. किसी ने जानबूझकर नहीं किया.

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि यह काम बिना किसी को चोट पहुंचाए किया गया और लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ़ भरोसेमंद स्रोतों से मिली जानकारी पर ही यकीन करें. उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि यह काम आपसी सहयोग से किया जा रहा है.

खलीकुर्रहमान ने कहा, “आज का अफ़सोसनाक वाक़या दरहक़ीक़त लोगों को झकझोर गया. सभी लोग एक ऐसे अफ़सोस के अंदर हैं कि शायद उसको भूलना मुश्किल हो. मगर सबसे बड़ी चीज़ यह है कि हम लोग सभी मस्जिद का काम अपने हाथों से कर रहे थे. जब मीनारे को उतारने का वक्त था, तो मीनारे उतारने के लिए शासन से हमने मदद मांगी थी. शासन ने हमारी मदद की. मगर जो टीम शासन ने बुलवाई थी उसके अंदर, उनसे टेक्निकल मिस्टेक हो गई और टेक्निकल मिस्टेक की वजह से उनका पट्टा टूट गया. और पट्टा टूटने की वजह से वह मीनार छत पे गिर गया.”

शहरकाजी ने की भीड़ न जमा करने की अपील

खलीकुर्रहमान ने आगे कहा,”किसी ने जानबूझकर उस मीनार को नहीं गिराया है, बल्कि वह मीनार उसके गिरने की वजह से नुकसान हुआ है. लिहाज़ा, हम लोग कहीं इकट्ठे न हों, कोई इस तरीके की न करें और न ही कोई ऐसी चीज़ होने दें जिससे हम लोगों को नुकसान हों. इंशाअल्लाह तामीर का काम वापस शुरू हो जाएगा और जल्द तामीर करके उसको बना दिया जाएगा. और अपना अमन-ओ-अमान हमेशा कायम रखें. साथ ही मस्जिद कमेटी और नुमाइंदा कमेटी बराबर इतने दिनों से काम कर रही है, उसके सभी लोग हाज़िर हैं और आज भी सभी लोग उसके अंदर मौजूद हैं.”

कलेक्टर ने की अफवाहें न फैलाने की अपील

इससे पहले, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया या दूसरे प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अफवाहें, गलत जानकारी या फ़ेक न्यूज़ फैलाकर शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि काम बिना किसी रुकावट या चोट के पूरा हो, इसके लिए साइट के 500 मीटर के दायरे में फ़ोटोग्राफ़ी और वीडियोग्राफ़ी पर रोक लगा दी गई थी.



Source link