अब करियर में सफलता की गारंटी! सीधे IAS करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन, पलामू में इस दिन कार्यक्रम, जानें लोकेशन

अब करियर में सफलता की गारंटी! सीधे IAS करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन, पलामू में इस दिन कार्यक्रम, जानें लोकेशन


Last Updated:

पलामू जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आईएएस अधिकारी मार्गदर्शन संवाद करेंगे. ट्रेनिंग आईएएस ऋत्विक मेहता हर रविवार सुबह 10 से 11:30 बजे तक ओपन डिस्कशन करेंगे. इसमें UPSC और स्टैटिक विषयों की तैयारी पर चर्चा होगी. छात्रों के लिए अब रविवार को भी पुस्तकालय खोला जाएगा.

ख़बरें फटाफट

पलामूः पलामू जिला पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुविधाओं में विस्तार की पहल की जा रही है. इसी क्रम में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए आईएएस अधिकारी के साथ मार्गदर्शन संवाद आयोजित करने की तैयारी है. बता दें कि इस पहल का उद्देश्य पुस्तकालय में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा की रणनीति, करेंट अफेयर्स और विभिन्न विषयों की तैयारी के संबंध में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है.

रविवार को होगा ओपन डिस्कशन
पलामू में बतौर ट्रेनिंग आईएएस पदस्थापित ऋत्विक मेहता ने बताया कि जब भी रविवार को समय उपलब्ध होगा, जिला पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले अभ्यर्थियों के साथ ओपन डिस्कशन किया जाएगा. इसमें कॉलेज और स्कूल स्तर के विद्यार्थी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे. संवाद के दौरान करेंट अफेयर्स और स्टैटिक विषयों से जुड़े सवालों पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम पूरी तरह ओपन होगा, जिसमें पुस्तकालय के सदस्य भाग ले सकेंगे.

UPSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा
उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन संवाद में यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर छात्रों को जरूरी सुझाव दिए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सिलेबस को समझने, नियमित अभ्यास करने, करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने और पढ़ाई की बेहतर रणनीति तैयार करने के बारे में जानकारी दी जाएगी. प्रशासन का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सही दिशा और नियमित मार्गदर्शन काफी उपयोगी हो सकता है.

रविवार को पुस्तकालय खोलने की तैयारी
ऋत्विक मेहता ने आगे बताया कि जिला पुस्तकालय पहले रविवार को बंद रहता था. अब छात्रों की सुविधा को देखते हुए रविवार को भी पुस्तकालय खोलने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत प्रशासन की ओर से भी लोगों की मौजूदगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. रविवार को पुस्तकालय खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अतिरिक्त अध्ययन समय और सामूहिक चर्चा का अवसर मिल सकेगा.

सुबह 10 से 11:30 बजे तक होगा संवाद कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मार्गदर्शन संवाद का आयोजन सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा. शुरुआती स्तर पर छात्रों की भागीदारी और फीडबैक के आधार पर आगे इस पहल को जारी रखने और इसके स्वरूप में आवश्यक बदलाव करने पर निर्णय लिया जाएगा. प्रशासन की इस पहल से जिला पुस्तकालय को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और मार्गदर्शन के बेहतर केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है.



Source link