Drishyam 3 Twitter Review: विजय सालगांवकर के क्लाइमेक्स ने उड़ाए फैंस के होश, यूजर्स बोले- ‘माइंड ब्लोइंग एंड फिनोमिनल’

Drishyam 3 Twitter Review: विजय सालगांवकर के क्लाइमेक्स ने उड़ाए फैंस के होश, यूजर्स बोले- ‘माइंड ब्लोइंग एंड फिनोमिनल’


Last Updated:

Drishyam 3 Twitter Review: इस बार ‘दृश्यम 3’ की कहानी में क्या नया है, इसे जानने के लिए दर्शकों ने थिएटर का रुख कर लिया है. फिल्म खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय शेयर करनी शुरू कर दी है. किसी को इसके ट्विस्ट पसंद आए, तो किसी ने आखिरी हिस्से को सबसे ज्यादा असरदार बताया. वहीं, अजय देवगन और जयदीप अहलावत की एक्टिंग भी लगातार चर्चा में है.

Zoom

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी कड़ी है.

नई दिल्ली. जिस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है, अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने 2 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक दी और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए. फिल्म को लेकर शुरुआती रिएक्शन काफी पॉजिटिव नजर आ रही हैं. खासतौर पर सस्पेंस, ट्विस्ट, तनाव भरे सीन्स और क्लाइमैक्स की खूब चर्चा हो रही है. अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस को भी कई दर्शकों ने खास तौर पर सराहा है.

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है. अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं. फिल्म में तब्बू, श्रेया सरन, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम रोल्स में हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट थी और अब दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

कहानी में ट्विस्ट की हो रही तारीफ

एक्स यानी ट्विटर पर एक दर्शक ने बिना स्पॉइलर दिए फिल्म देखने के बाद लिखा कि ‘दृश्यम 3’ देख ली है और इस बार जो सामने आता है, उसे खुद देखना जरूरी है. वहीं, कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी में लगातार बने रहने वाले ट्विस्ट की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया रिव्यू में फिल्म को 3.25/5 की रेटिंग दी गई. इस रिव्यू में जयदीप अहलावत की परफॉर्मेंस को खास तौर पर सराहा गया.



Source link