यहां गाड़ी, बंगला, पावर मिला है, अखिलेश के पास धूल फांकने जाएं… ओपी राजभर का पलटवार

यहां गाड़ी, बंगला, पावर मिला है, अखिलेश के पास धूल फांकने जाएं… ओपी राजभर का पलटवार


Last Updated:

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे तलाक दे दिया है, मैंने कबूल कर लिया है. यहां पर मुझे गाड़ी, बंगला और पावर मिला है तो वहां क्या धूल फांकने जाएंगे.

Zoom

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार,

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “उन्होंने हमें तलाक दे दिया है. हमने कबूल कर लिया है तो अब क्या चिल्ला रहे हैं? समाजवादी पार्टी डूबती हुई नैया है, जिसे मरना है वह वहां जाए. वहां कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है. वहां किसी नेता की कोई कदर नहीं है. वहां परिवार, पूंजीपतियों का, अपराधियों का बोलबाला है. यहां सरकार में है बंगला मिला है, गाड़ी मिली है, पॉवर है. यह छोड़ कर अखिलेश के पास धूल फांकने जाएं.’ न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए ओपी राजभर ने कई सवालों के जवाब दिए. पेश हैं कुछ सवाल-जवाब के अंशः

सवालः अखिलेश यादव आपको कह रहे हैं कि कोई उनको लेकर आए तो मैं उनको पार्टी में शामिल कर लूंगा.
जवाबः उन्होंने तलाक दे दिया है. हमने कबूल कर लिया है. तीन बार बोल दिया कबूल कबूल कबूल. ये अब क्या चिल्ला रहे हैं? अब वो समाजवादी पार्टी डूबती हुई नैया है. वहां मरने को जाएं. देख रहे हैं, वहां कार्यकर्ताओं की कहां कदर है, किसी नेता की कदर है वहां. गुलाम बन कर के मुसलमान हैं वहां. गुलाम बन कर के पिछड़ा है. वहां तो परिवार और पूंजीपतियों का बोलबाला है. अपराधियों का बोलबाला है. जो पीडीए कल तक चिल्लाते थे. पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक. अब तो रईस परिवार और दौलतमंद खोजा जा रहा है. कोई अपराधी मिल जाए तो पीडीए बना दें.

सवालः सर आपके हिसाब से सीट दें गठबंधन के लिए, तब भी आप नहीं जाएंगे.
जवाबः कोई सवाल ही नहीं है. हम वहां जाके क्या करेंगे, जीत के क्या करेंगे? जब सरकार नहीं बनेगी, यहां तो सरकार बनी है. सरकार में हैं, बंगला मिला है, गाड़ी मिली है, सारी सुविधा मिली है, उनके यहां जाकर धूल फांकें.

सवालः अब वो किस लिए आपको बुला रहे हैं?
जवाबः उनको इस बात का अहसास हो गया है ना कि पूर्वांचल में बगैर ओमप्रकाश राजभर की हम जीत नहीं सकते. पूरे उत्तर प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर की बढ़ती जनाधार से समाजवादी पार्टी बहुत चिंतित है कि अब हमको क्या करना चाहिए. इस नाते अब उनको पुराने साथी याद आ रहे हैं. अभी तक तो अखिलेश यादव बोल रहे थे. उनका राजभर की पार्टी को बीजेपी दो से तीन सीट देगी. वो खुद अपनी पार्टी में आने का निमंत्रण दे रहे हैं. सोच लीजिए कल फिर वे चिल्लाएंगे कि आइए हम आपको 50 सीट दे रहे हैं.



Source link