Last Updated:
Delhi INA Haat Seva Sankalp Khadi Festival 2026: आईएनए ‘दिल्ली हाट’ में 1 से 15 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प, खादी महोत्सव-2026’ चल रहा है. यहां खादी, कॉटन कपड़े, घर सजाने का सामान, जूते-चप्पल और पूजा का सामान उपलब्ध हैं. यहां महिलाएं साड़ियों समेत सूट-सलवार की भी खरीदारी कर सकती हैं.
नई दिल्ली: पूरे देश में अब त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है. पहले नवरात्रि, फिर दशहरा उसके बाद करवा चौथ और दिवाली. ऐसे में इस त्योहारी मौसम में अगर आप कपड़ों की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं या फिर घर सजाने के डेकोरेशन सामान ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली में अब तक का बहुत बड़ा मेला शुरू हो चुका है. जहां पर कई प्रकार के कपड़े हैं. जैसे खादी और कॉटन से लेकर हर तरह की डिजाइन और वैरायटी के कपड़े हैं. घर सजाने का सामान भी आपको मिल जाएगा. जूते- चप्पल से लेकर सैंडल तक यहां बिक रही हैं. 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक यह मेला दिल्ली के आईएनए दिल्ली हॉट में चलेगा. यह आयोजन खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से आयोजित है. इस खादी महोत्सव का नाम ‘सेवा संकल्प, खादी महोत्सव-2026’ रखा गया है.
खूबसूरत साड़ियां और सूटों की करें खरीदारी
15 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में साड़ियों से लेकर सूट और जैकेट तक मिल रही है. आपको हर तरह के कपड़े यहां मिल जाएंगे. घर को सजाने के सामान की बात करें तो यहां पर आपको पूजा का पूरा सामान मिल जाएगा. घर को सजाने के लिए आपको वॉल हैंगिंग से लेकर तमाम डेकोरेशन के आइटम भी मिल जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि यहां पर हर कीमत की आपको मिलेगी. यानी जैसा आपका बजट हो, वैसी खरीदारी आप कर सकते हैं.
यहां जूते चप्पल से लेकर सैंडल तक मिल रही है. क्योंकि यह इवेंट आईएनए दिल्ली हॉट में आयोजित है. ऐसे में इस मेले के अलावा आप आईएनए दिल्ली हाट में रेगुलर लगने वाली दुकानों से भी खरीदारी कर सकते हैं. आपके लिए यह मेला खास तौर पर दिवाली शॉपिंग के लिए ही लगाया गया है. फिलहाल पहले दिन यानी 1 अक्टूबर को यहां पर कम भीड़ थी, लेकिन आज 2 अक्टूबर से यह पूरी तरह से सजकर तैयार हो जाएगा. सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक आप यहां पर खरीदारी कर सकते हैं.
महिला और लड़कियों के लिए है शानदार मौका
दिवाली पर खास तौर पर आयोजित किए गए, इस मेले में महिला पुरुष से लेकर बच्चों तक के लिए हर तरह के कपड़े मिल रहे हैं. महिलाओं के लिए साड़ी सूट जैकेट से लेकर जूतियां और सैंडल मिल रही हैं. पुरुषों के लिए पैंट शर्ट से लेकर धोती कुर्ता और वेस्टर्न ड्रेस तक यहां पर उपलब्ध है. खादी कपड़े से लेकर हर तरह के कपड़े यहां पर हैं और आपको अगर किसी भी तरह का कोई खरीदारी चाहे वह श्रृंगार से जुड़ी हुई हो या फिर रोज की जरूरत से, आप इस मेले में पहुंचकर खरीदारी कर सकते हैं. सिर्फ 15 अक्टूबर तक यह चलेगा.