दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: 11 मेट्रो स्टेशन बंद, एंट्री-एग्जिट नहीं

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: 11 मेट्रो स्टेशन बंद, एंट्री-एग्जिट नहीं


होमताजा खबरदेश

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: 11 मेट्रो स्टेशन बंद, एंट्री-एग्जिट नहीं

Last Updated:

दिल्ली विरोध प्रदर्शन के कारण आज 11 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट की सुविधा नहीं मिलेगी.

Zoom

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ, बोले- भारत को गर्व है

दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन की सूचना के चलते द‍िल्‍ली मेट्रो के 11 स्टेशनों को तत्‍काल बंद कर द‍िया गया है. इन स्‍टेशनों पर यात्रि‍यों को प्रवेश और बाहर न‍िकलने की सुव‍िधा नहीं होगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा कारणों से 11 मेट्रो स्टेशन तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे. हालांकि स्टेशनों को फिलहाल शाम के 4 बजे तक बंद किया जा रहा है. इसके बाद डीएमआरसी की ओर से अपडेट आएगा. इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट नहीं हो सकेगा हालांकि इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसे लेकर ट्रेनों के अंदर यात्रियों के लिए घोषणाएं की जा रही हैं.

ये मेट्रो स्टेशन किए गए बंद

  1. जनपथ
  2. सेंट्रल सचिवालय
  3. मंडी हाउस
  4. रामकृष्ण आश्रम
  5. राजीव चौक
  6. पटेल चौक
  7. सेवा तीर्थ
  8. लोक कल्याण मार्ग
  9. आईएनए
  10. नई दिल्ली
  11. चावरी बाजार

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link