Last Updated:
OTT Popular Series : भारतीय दर्शक गांव-कस्बों की जिंदगी पर बन रही फिल्मों और शोज को बहुत पसंद कर रहे हैं. ‘पंचायत’ सीरीज की सफलता के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म का ध्यान इस ओर ज्यादा है. आज 1 अक्टूबर से अमेजन प्राइम पर ‘दुपहिया’ का सीजन 2 स्ट्रीम हो रहा है. आइए, गांव-कस्बों की राजनीति, हंसी-ठिठोली और दर्द को समेटे 6 शोज के बारे में जानते हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला.
नई दिल्ली: भारतीय दर्शकों को गांव और छोटे कस्बों के किस्से-कहानियां भा रही हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म भी आगे बढ़कर छोटे कस्बों की कहानियां दिखा रहे हैं. कुछ शोज राजनीति, पारिवारिक रिश्तों, दोस्ती और गांव की गपशप को मजेदार अंदाज में पेश कर रहे हैं. इसी कड़ी में अमेजन प्राइम वीडियो पर 1 अक्टूबर से ‘दुपहिया’ का सीजन 2 रिलीज हुआ. भारत के कस्बाई इलाकों पर बने ओटीटी शोज को फिर से देखने का यही सही समय है.
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज को तैयार ‘दुपहिया 2’ एक कॉमेडी-ड्रामा है जो काल्पनिक गांव ‘धड़कपुर’ पर आधारित है. इसमें गांव के अनोखे लोगों की कहानी दिखाई गई है. जहां आम समस्याएं मजेदार उलझनों में बदल जाती हैं.
सोनीलिव पर आप ‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ देख सकते हैं. सीरीज में निर्मल की कहानी है, जो सालों बाद बिहार में अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. वहां उसे फैमिली के राज, लोकल राजनीति, सामाजिक सच्चाई और अपने आस-पास हो रहे बदलावों का सामना करना पड़ता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमेजन प्राइम वीडियो पर ही आप ‘पंचायत’ देख सकते हैं. ‘फुलेरा’ गांव पर बनी सीरीज एक शहरी ग्रेजुएट की कहानी है, जो गांव की पंचायत का सचिव बनकर पहुंचता है. वह धीरे-धीरे वहां के अनोखे लोगों और रोजमर्रा की समस्याओं में उलझ जाता है.
‘पंचायत 4’ की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक ‘पंचायत 5’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ‘पंचायत’ सीजन 4 का प्रीमियर 24 जून 2025 को हुआ था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘पंचायत 5’ साल 2026 के आखिर में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है.
नेटफ्लिक्स पर मौजूद ‘जामताड़ा: सबका नंबर आएगा’ असली साइबर क्राइम की कहानियों से प्रेरित सीरीज है. सीरीज दर्शकों को झारखंड के जामताड़ा ले जाती है, जहां कुछ युवा मिलकर फिशिंग का धंधा चलाते हैं. साथ ही, लोकल दुश्मनी और अपराध का भी सामना करते हैं.
अमेजन प्राइम वीडियो पर आप ‘लाखों में एक’ भी देख सकते हैं. यह एंथोलॉजी सीरीज आम भारतीयों, खासकर छोटे कस्बों के छात्रों और युवाओं के स्ट्रगल को दिखाती है, जो शिक्षा, उम्मीदों और सामाजिक दबावों का सामना करते हैं.
अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही ‘ग्राम चिकित्सालय’ एक कॉमेडी-ड्रामा है जो एक युवा डॉक्टर की कहानी है. उसकी पोस्टिंग एक ग्रामीण हेल्थ सेंटर में होती है. वहां बदलाव लाने की उसकी कोशिशों का सामना गांव की असलियत, लोगों के स्वभाव और राजनीति से होता है.