पिता के बुलावे पर पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य, एयरपोर्ट पर रिसीव करने खुद पहुंचे लालू-राबड़ी

पिता के बुलावे पर पटना पहुंचीं रोहिणी आचार्य, एयरपोर्ट पर रिसीव करने खुद पहुंचे लालू-राबड़ी


Last Updated:

Rohini Acharya News : पिता के बुलावे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार को पटना पहुंचीं. पारिवारिक विवाद के बाद यह पहली बार है जब रोहिणी आचार्य पटना आई हैं. उन्हें रिसीव करने के लिए लालू यादव और राबड़ी देवी खुद एयरपोर्ट पहुंचे. रोहिणी की पटना वापसी ऐसे समय हुई है, जब पिछले दिनों परिवार के साथ उनके रिश्तों को लेकर चर्चा रही थी.

Zoom

पिता के बुलावे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार को पटना पहुंचीं.

पटना. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार को पटना पहुंचीं. पारिवारिक विवाद के बाद यह पहली बार है जब रोहिणी आचार्य पटना आई हैं. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी खुद पहुंचे. इस दौरान परिवार के बीच मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी रहीं.

रोहिणी आचार्य की पटना वापसी ऐसे वक्त हुई है, जब पिछले कुछ दिनों से उनके परिवार के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा तेज थी. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के पास लौटने की बात कही थी. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बुलावे पर बिहार आने का फैसला किया. वहीं रोहिणी आचार्य के पटना आने पर सांसद मीसा भारती ने कहा कि यह भावुक पल है. बेटी जब बाहर से घर आती है तो भावुक पल होता है बेटी के आने पर परिवार के लोग लेने पहुचते हैं. घर पर बेटी के आने के लिए विशेष तैयारी होती है.

पिता के बुलावे पर पटना लौटीं रोहिणी

रोहिणी आचार्य ने हाल में सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उनके पास जल्द लौटने की बात कही थी. उनके इस पोस्ट के बाद से ही परिवार के बीच रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. अब पटना एयरपोर्ट पर लालू यादव और राबड़ी देवी का खुद उन्हें रिसीव करने पहुंचना इस घटनाक्रम का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

पिछले साल सामने आया था पारिवारिक विवाद

पिछले साल रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद उनके और परिवार के कुछ सदस्यों के बीच विवाद सार्वजनिक हुआ था. उस दौरान रोहिणी ने सोशल मीडिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. उनके बयानों के बाद यह मामला लंबे समय तक चर्चा में रहा. अब रोहिणी के पटना लौटने और लालू-राबड़ी के एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत करने से परिवार के बीच संबंधों को लेकर एक नया घटनाक्रम सामने आया है. हालांकि, इस मुलाकात को लेकर परिवार की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

बाढ़ और बिहार के मुद्दों पर भी सक्रिय रही हैं रोहिणी

पटना आने से पहले भी रोहिणी आचार्य बिहार के मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रही हैं. हाल ही में उन्होंने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा था. अब उनके पटना पहुंचने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा परिवार के साथ उनकी मुलाकात को लेकर है. एयरपोर्ट पर लालू यादव और राबड़ी देवी की मौजूदगी ने इस वापसी को और खास बना दिया.



Source link