Last Updated:
नामी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के बाद खूब नाम कमाया था. इस फिल्म के बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट ऑफर हुए थे. एक फिल्म में तो वह लीड रोल निभा रही थी. लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें शूटिंग के लिए एक गेस्ट हाउस में बुलाया जहां, उनके साथ और भी लोग रूके थे. लेकिन आधी रात में डायरेक्टर ने नशे में धुत होकर एक्ट्रेस के दरवाजे पर जाकर कहा था कि वह उन्हें हग करना चाहता है. इस बात का खुलासा स्वरा ने ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ‘तनु वेड्स मनु’ की सफलता के बाद एक फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे अकेले रोमांटिक सीन की रिहर्सल करने की बात कही थी. स्वरा के मुताबिक, डायरेक्टर की कुछ हरकतों ने उन्हें डरा दिया था.
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्वरा भास्कर ने बताया कि एक बार उन्हें एक डायरेक्टर ने काफी असहज कर दिया था और एक रात वह उनके कमरे के दरवाजे पर आकर उन्हें गले लगाने के लिए कहने लगे थे.
स्वरा ने यह खुलासा रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बातचीत के दौरान किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 56 दिनों की थी और वह इसकी हीरोइन थीं. स्वरा के मुताबिक, डायरेक्टर उन्हें लेकर जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखाने लगे थे और बार-बार उनसे अकेले में मिलने या बातचीत करने की कोशिश करते थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
स्वरा ने बताया कि शुरुआत में डायरेक्टर उनसे कहते थे कि एक डायरेक्टर को अपनी एक्ट्रेस से प्यार होना चाहिए और इस तरह की बातें करते थे. स्वरा ने उस समय उनकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद एक रोमांटिक गाने की रिहर्सल को लेकर बात कुछ ज्यादा असहज हो गई. स्वरा ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि दोनों अकेले बैठकर इस सीन की रिहर्सल करेंगे. इस पर उन्होंने साफ कह दिया कि अगर रिहर्सल करनी है तो फिल्म के एक्टर और कैमरा टीम के लोग भी वहां मौजूद होने चाहिए.
स्वरा ने अपनी इसमें एक लव सीन था, मतलब एक गाना था, जिसमें थोड़ा रोमांटिक सीन था. उन्होंने कहा कि इस सीन की रिहर्सल करेंगे. मैंने पूछा कि इस सीन में कौन-कौन है. उन्होंने कहा कि तुम और मैं इसे डिस्कस करेंगे. मैंने कहा नहीं, आप एक्टर को बुलाइए, कैमरा पर्सन को बुलाइए. अगर रिहर्सल है तो सभी लोग साथ में करेंगे. हम अकेले क्यों करेंगे.
एक्ट्रेस ने इसके बाद एक गेस्ट हाउस का एक और किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि वह उस समय 20 साल की उम्र के आसपास थीं और एक ऐसी जगह पर थीं, जहां डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर शराब पी रहे थे. स्वरा ने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में एक कम उम्र की लड़की से रिहर्सल या रीडिंग करवाने की जरूरत ही क्या थी.
स्वरा ने बताया कि उसी रात स्थिति और ज्यादा असहज हो गई, जब डायरेक्टर उनके कमरे के दरवाजे पर आए और नॉक किया. उन्होंने दरवाजा खोला तो डायरेक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकते हैं. स्वरा ने उन्हें साफ मना कर दिया. स्वरा ने इस घटना को याद करते हुए कहा, ‘रात में वह आए और दरवाजे पर नॉक कर रहे थे. मैंने दरवाजा खोला और पूछा कि क्या हुआ सर. उन्होंने कहा, ‘क्या मैं तुम्हें गले लगा सकता हूं.’ मैंने कहा, नहीं, आप मुझे गले नहीं लगा सकते.
इस दौरान शो में मौजूद तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें डायरेक्टर को मार देना चाहिए था. इस पर स्वरा ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकती थीं, क्योंकि वह उसी फिल्म के डायरेक्टर थे. अगर वह उनसे मारपीट करतीं तो उनका फिल्म से निकलना तय था.स्वरा ने कहा,उस वक्त में 20 साल की थी, मैं बस खुद को सेव कर रही थी कि मुझे खुद को लोगों से कैसे बचाना है.