‘कहानी का अहम किरदार है संगीत’, ‘दृश्यम 3’ के क्लाइमेक्स से पहले म्यूजिक का तड़का, अजय देवगन ने कही दिल की बात

‘कहानी का अहम किरदार है संगीत’, ‘दृश्यम 3’ के क्लाइमेक्स से पहले म्यूजिक का तड़का, अजय देवगन ने कही दिल की बात


Last Updated:

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर पर्दे पर लौट रहे हैं. फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज से पहले इसका पूरा म्यूजिक एल्बम सामने आ गया है. फिल्म के संगीत को लेकर अजय देवगन ने बताया कि ‘दृश्यम’ की कहानी में म्यूजिक हमेशा से एक अहम किरदार की तरह रहा है. वहीं, सुनिधि चौहान की आवाज में ‘दास्तान: द दृश्यम रिकैप’ गाना विजय और उसके परिवार के अब तक के पूरे सफर को याद दिलाता है. अजय की ये फिल्म कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की थ्रिलर की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज’ रिलीज होने के लिए तैयार है. कल 2 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हो रही है. अजय देवगन का कहना है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में म्यूजिक की शुरुआत से ही खास भूमिका रही है. उनके मुताबिक, फिल्म का संगीत कहानी के इमोशन को दर्शकों तक और गहराई से पहुंचाने का काम करता है.

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि मेकर्स की कोशिश थी कि एल्बम का हर गाना विजय की जिंदगी के किसी अलग इमोशन को दिखाए. बल्कि ये भी कोशिश रही कि विजय के सफर से जुड़े अलग-अलग इमोशंस सामने आएं. इस कहानी में डर, परिवार, उम्मीद, दबाव और बदले जैसे कई पहलू हैं और म्यूजिक में भी इन भावनाओं को जगह दी गई है.

अजय देवगन का कहना है कि दृश्यम का म्यूजिक हमेशा से अपने आप में एक किरदार रहा है. यह कहानी के इमोशंस को सामने लाता है और दर्शकों को इससे ज्यादा गहराई से जोड़ता है. फ्रेंचाइजी में म्यूजिक हमेशा एक अहम हिस्सा रहा है.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के म्यूजिक एल्बम को ‘दास्तान: द दृश्यम रिकैप’ गाने के साथ पूरा किया गया है. इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है. यह ट्रैक ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अब तक हुई घटनाओं को एक बार फिर याद दिलाता है और विजय सालगांवकर के सफर को समेटता है.

गाने में विजय और उसके परिवार के डर, फैसले, मुश्किलों और कुर्बानियों की झलक मिलती है. यह ट्रैक दर्शकों को कहानी के अब तक के सफर की याद दिलाते हुए फिल्म के अगले और आखिरी अध्याय के लिए तैयार करता है.सुनिधि चौहान ने इस गाने को लेकर कहा कि यह उनके लिए खास था, क्योंकि इसमें सिर्फ किसी एक घटना की बात नहीं है, बल्कि विजय और उसके परिवार के अब तक के पूरे सफर को समेटा गया है. उन्होंने बताया कि रिकॉर्डिंग के दौरान उनकी कोशिश थी कि उनकी आवाज ऐसी लगे, जैसे वह दर्शकों को उन पुरानी यादों के बीच से गुजार रही हों.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की थ्रिलर की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज’ रिलीज होने के लिए तैयार है. कल 2 अक्टूबर को फिल्म रिलीज हो रही है. अजय देवगन का कहना है कि ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में म्यूजिक की शुरुआत से ही खास भूमिका रही है. उनके मुताबिक, फिल्म का संगीत कहानी के इमोशन को दर्शकों तक और गहराई से पहुंचाने का काम करता है.

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के एल्बम में अलग-अलग तरह का म्यूजिक सुनने को मिलेगा. इसके लिए रवि बसरूर, रोचक कोहली और KARMA ने मिलकर काम किया है.एल्बम में सिद्धार्थ बसरूर की आवाज में ‘विंगांसा’, लकी अली का ‘मुस्कुरा दो’ और KARMA का ‘गेम ओवर’ शामिल है. इसके अलावा सुनिधि चौहान का ‘दास्तान: द दृश्यम रिकैप’ भी एल्बम का अहम हिस्सा है.

रवि बसरूर के कंपोज किए गए ‘विंगांसा’ को आमिल कीयान खान ने लिखा है और इसे सिद्धार्थ बसरूर ने गाया है. यह गाना विजय की कहानी के डार्क पहलू को सामने लाता है.वहीं, ‘मुस्कुरा दो’ को रोचक कोहली ने कंपोज किया है और इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. लकी अली की आवाज वाला यह गाना विजय के इमोशनल और फैमिली साइड को दिखाता है.

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि मेकर्स की कोशिश थी कि एल्बम का हर गाना विजय की जिंदगी के किसी अलग इमोशन को दिखाए. बल्कि ये भी कोशिश रही कि विजय के सफर से जुड़े अलग-अलग इमोशंस सामने आएं. इस कहानी में डर, परिवार, उम्मीद, दबाव और बदले जैसे कई पहलू हैं और म्यूजिक में भी इन भावनाओं को जगह दी गई है.

क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में लौट रहे हैं. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी हैं.अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शक किस तरह का रेस्पॉन्स देंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link