‘आदिवासियों को अकेला छोड़ा’, बालाघाट पहुंचते ही सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा-100% फेलियर

‘आदिवासियों को अकेला छोड़ा’, बालाघाट पहुंचते ही सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा-100% फेलियर


Last Updated:

Rahul Gandhi Balaghat Visit: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी बालाघट पहुंचे हैं, जहां वह पीड़ित परिवारों से मिले. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि यह पूरी तरह से उनका फेलियर है. वह सारे मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे. सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया, लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया. सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और आदिवासियों की तरफ देखना चाहिए.

Zoom

बालाघाट पहुंचते ही सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Balaghat Visit: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी जिलों में आदिवासी बहुत इलाकों में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई. बताया गया कि गंभीर कुपोषण, मलेरिया, खराब पानी और समय पर इलाज की सुविधा ना मिलने से बच्चों की मौत हो हुई. कांग्रेस ने इसके बाद राज्य सरकार पर काम ना करने के आरोप लगाए. अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव का दौरा किया. इस दौरान वह पीड़ित परिवारों से मिले और करीब एक घंटे तक गांव में रहे. इस दौरान उन्हें देखने के लिए काफी लोग पहुंचे.

राहुल ने राज्य सरकार से जिम्मेदारी निभाने की अपील की
बालाघाट में राहुल गांधी ने कहा कि यहां कई बच्चों की मौत बीमारी और कुपोषण की वजह से हुई है. इसके अलावा सरकार को जो मदद देनी चाहिए. चाहे वह स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा या रोजगार से जुड़ी हो. वह यहां बिल्कुल नहीं मिल रही है. ऐसा लगता है जैसे उन्हें भारत के बीचों-बीच अकेला छोड़ दिया गया हो. मानो उनके लिए न तो केंद्र सरकार है और न ही मध्य प्रदेश सरकार. उनकी जमीन, मनरेगा (MGNREGA), वन अधिकार अधिनियम और जमीन के अधिकारों से जुड़े मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं. फिर भी कोई मदद नहीं मिल रही है. मैं सरकार से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील करता हूं.





Source link