एक कचौड़ी, एक समोसा, BJP पर नहीं भरोसा… अखिलेश यादव ने Gen G के नारों से घेरा,

एक कचौड़ी, एक समोसा, BJP पर नहीं भरोसा… अखिलेश यादव ने Gen G के नारों से घेरा,


Last Updated:

दिल्ली में वारयल हो रहे जेन जी के नारों के जरिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं तो पहले से कहता आ रहा हूं कि एक कचौड़ी, एक समोसा, बीजेपी पर क्या भरोसा.

Zoom

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि विधायकों की गिनती पूरी हो जाएगी तो बता दिया जाएगा. वोट जोड़ना और विधायकों को साथ लाना एक लंबी एक्सरीज होती है. वैसे कई अपने लोग भी वापिस आना चाहते हैं, जो पहले चले गए थे. कई विधायक भी आना चाहते हैं. इसके अलावा अखिलेश यादव ने जेन जी सम्मेलन को लेकर कहा कि हमने भजन जैमिंग की बात कही थी तो किसी ने सुनकर वह कर दिया. अब हम जल्द ही नौजवानो के लिए कार्यक्रम करेंगे. उनके लिए मैनिफेस्टो तक में बहुत कुछ होगा

कब पीएम बनेंगे आप?
इसके अलावा अखिलेश यादव से जब सवाल किया गया कि आप पीएम कब बनेंगे तो उन्होंने कहा कि यूपी तक रखो हमें, आगे मत जाने दो. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशा मुक्ति वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2027 में यूपी नशा मुक्त हो जाएगा. इसके अलावा सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा अखिलेश यादव के इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि जो सपा के वोट से जीत कर गए, वो बीजेपी के वोट से कैसे जीतेंगे. मुझे जानकारी मिली कि इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान हम पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे. तस्वीर अपना बैकग्राउंड बता देती है. हॉर्डिंग तो बीजेपी ने लगवाए होंगे.

चुनाव आयोग को अखिलेश यादव ने घेरा
इसके अलावा चुनाव आयोग पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने इतने बड़े कार्यलय क्यों बनाये, एक फ्लोर इलेक्शन कमीशन का ले लेते. Bjp बदलो तो लोकतंत्र आएगा. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में पीडीए और जेनजी भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देंगे. आपने देखा नहीं कि दिल्ली में नारे क्या चल रहे थे. एक कचौड़ी-दो समोसा. हम तो एक ही समोसा बोल रहे थे. एक कचौड़ी, दो समोसे हो गए वहां जा कर के. बीजेपी पे नहीं है भरोसा.



Source link