Last Updated:
Panipat News: पानीपत में पूनम की संदिग्ध मौत. पति विशु शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर रहा था, परिजनों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने शव कब्जे में लिया. पूनम ने लव मैरिज की थी, ससुरालियों से मनमुटाव था.वकील नरेंद्र भिवान ने कहा कि विशु ने छोटी उम्र में शादी की थी और परिवार ने उसका इलाज भी ढंग से नहीं करवाया है.
जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें कंप्लेंट मिली है और परिवार का कहना था कि उसे जहर दिया गया है.
पानीपत. हरियाणा के पानीपत की साईं कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जब उसका पति विशु कथित तौर पर चुपचाप शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर रहा था तो लड़की के परिजनों को भनक लग गई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई. महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर चिता से शव को कब्जे में ले लिया.
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूनम (20) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पूनम और विशु ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी. पूनम के भाई की शिकायत के बाद पुलिस शमशान घाट पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
मामले में एक और गंभीर जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पूनम के पिता ने भी बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी.
बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पूनम का ससुरालियों से मनमुटाव रहता था और विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे. इस दौरान तीन दिन पहले पूनम ने कथित तौर पर संदिग्ध हालात में रसोई में रखा तेजाब पी लिया था और उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वकील नरेंद्र भिवान ने कहा कि विशु ने छोटी उम्र में शादी की थी और परिवार ने उसका इलाज भी ढंग से नहीं करवाया है. दहेज हत्या का मामला है. लड़की ने प्रेम विवाह किया था. अंतिम संस्कार में तीन ही लोग जा रहे थे और उसके मायके वालों को भी सूचना नहीं दी थी. यहां पर तो महिला एसपी है और ऐसे में परिवार को न्याय मिलना चाहिए.
भाई ने बताया कि पिता ने दे दी थी जान
पूनम के भाई ने बताया कि लव मैरिज के बाद हमारे पिता ने जान दे दी थी. हम लोग गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे और हमने उससे रिश्ता खत्म कर दिया था और अब हमें पता चला है कि मेरी बहन की हत्या कर दी गई. एक बार फोन आया था और बहन रो रही थी. अर्थी पर तीन लोग ले जा रहे थे. जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि उन्हें कंप्लेंट मिली है और विशु के परिवार का कहना था कि उसे जहर दिया गया है और हमने बॉडी कब्जे में ली है. मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.