इलाज के दौरान 4 बातों का रखें ध्यान, ‘रोगी सुरक्षा सप्ताह’ के अवसर पर खास संदेश

इलाज के दौरान 4 बातों का रखें ध्यान, ‘रोगी सुरक्षा सप्ताह’ के अवसर पर खास संदेश


Last Updated:

Patna News : पटना के बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में ‘रोगी सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन किया गया. सप्ताहभर चले इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित इलाज और गुणवत्तापूर्ण देखभाल को लेकर जागरूक किया गया. इस दौरान पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता के साथ मरीजों और परिजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Zoom

रोगी सुरक्षा सप्ताह के दौरान चार प्रमुख पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया.

पटना. राजधानी पटना स्थित बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में ‘रोगी सुरक्षा सप्ताह’ यानी Patient Safety Week का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया. अस्पताल में सप्ताहभर अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इन कार्यक्रमों का मकसद मरीजों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी पहलुओं को समझाना और अस्पताल में सुरक्षित उपचार की प्रक्रिया को और मजबूत करना था.

पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रोगी सुरक्षा सप्ताह के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें रचनात्मक संदेशों और पोस्टरों के जरिए मरीजों की सुरक्षा के महत्व को बताया गया. इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई. इसके जरिए सुरक्षित उपचार से जुड़ी प्रक्रियाओं और जरूरी सावधानियों को लेकर उनकी जानकारी को बढ़ाने का प्रयास किया गया.

अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान उन्हें इलाज की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही मरीजों और परिजनों से कहा गया कि इलाज को लेकर मन में किसी तरह की शंका या सवाल हो तो वे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से खुलकर बात करें.

मरीज की पहचान से लेकर संक्रमण रोकने तक पर जोर

रोगी सुरक्षा सप्ताह के दौरान चार प्रमुख पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया. इनमें मरीज की सही पहचान, संक्रमण से बचाव, दवाओं का सुरक्षित और सही इस्तेमाल और डॉक्टर-स्वास्थ्यकर्मी और मरीज के बीच बेहतर संवाद शामिल रहा. अस्पताल की ओर से कहा गया कि मरीज की सही पहचान और दवाओं के सही इस्तेमाल से इलाज के दौरान होने वाली गलतियों को कम करने में मदद मिलती है. वहीं संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों का पालन भी मरीजों की सुरक्षा का अहम हिस्सा है.

मरीज-केंद्रित देखभाल का संदेश

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रोगी सुरक्षा सप्ताह के जरिए अस्पताल में गुणवत्ता मानकों के पालन और मरीज-केंद्रित देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों को भी सुरक्षित उपचार की प्रक्रिया में अपनी भूमिका समझने के लिए जागरूक किया गया.



Source link