नई दिल्ली (NEET PG 2026 Scorecard Download). नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी परीक्षा के परिणाम घोषित करने के बाद अब पर्सनल स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं. नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी natboard.edu.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. नीट पीजी स्कोरकार्ड मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया का सबसे अहम डॉक्यूमेंट माना जाता है. इसके बिना आप किसी भी मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग के लिए आगे नहीं बढ़ सकते हैं.
नीट पीजी स्कोरकार्ड कहां से और कैसे डाउनलोड करें?
नीट पीजी स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है. बस लॉगिन के लिए सही डिटेल्स होनी चाहिए. नीट पीजी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए जानें स्टेप्स:
- एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in या उसके समर्पित पोर्टल पर जाएं.
- होमपेज पर ‘NEET PG 2026 Scorecard’ का एक्टिव लिंक दिखाई देगा.
- उस पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना होगा.
- लॉगिन करते ही स्क्रीन पर नीट पीजी स्कोरकार्ड आ जाएगा. इसे आप आसानी से पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.
नोट- नीट पीजी स्कोरकार्ड के कम से कम दो-तीन प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
नीट पीजी स्कोरकार्ड में क्या डिटेल्स होती हैं?
नीट पीजी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी बेसिक जानकारियां होती हैं. इसके अलावा सबसे अहम हिस्से में कुल प्राप्त अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी रैंक और न्यूनतम क्वॉलिफाई करने वाला कटऑफ पर्सेंटाइल साफ-साफ लिखा हुआ मिलेगा. साथ ही, इस बार आंसर-की और क्वेश्चन आईडी भी साथ में जुड़ी होने के कारण अभ्यर्थी यह भी देख सकते हैं कि किस प्रश्न के लिए उन्हें कितने अंक मिले हैं.
क्या यह स्कोरकार्ड ओरिजिनल और वैध है?
अभ्यर्थियों के मन में शंका रहती है कि क्या ऑनलाइन डाउनलोड किया गया स्कोरकार्ड काउंसलिंग के समय मान्य होगा? NBEMS की तरफ से ऑनलाइन जारी किया जाने वाला नीट पीजी स्कोरकार्ड 100% ओरिजिनल और कानूनी रूप से वैध होता है. इस पर बोर्ड के डिजिटल हस्ताक्षर या वेरिफिकेशन कोड होता है, जिसे काउंसलिंग कमेटी अपने सिस्टम में वेरिफाई करते हैं. इसे किसी गैजेटेड ऑफिसर से अटेस्ट करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. बस ध्यान रखें कि इसे हमेशा डिजिटल फोल्डर या क्लाउड पर सेव रखें.