नवरात्रि पर कम बजट की खरीदारी का ठिकाना, बुरहानपुर के इस बाजार में महाराष्ट्र से भी पहुंचते हैं लोग

नवरात्रि पर कम बजट की खरीदारी का ठिकाना, बुरहानपुर के इस बाजार में महाराष्ट्र से भी पहुंचते हैं लोग


Last Updated:

Cheapest Clothes Market: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में त्योहारों के सीजन में खरीदारी के लिए एक ऐसा बाजार सजता है जहां कम बजट में कपड़े खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. गांधी चौक क्षेत्र में लगने वाला यह बाजार करीब 40 साल पुराना बताया जाता है और यहां 50 रुपए से कपड़ों की बिक्री शुरू होती है.

Cheapest Clothes Market: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में त्योहारों के सीजन में खरीदारी के लिए एक ऐसा बाजार सजता है. जहां कम बजट में कपड़े खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. गांधी चौक क्षेत्र में लगने वाला यह बाजार करीब 40 साल पुराना बताया जाता है. स्थानीय लोगों के बीच इसे जिले के सबसे सस्ते बाजार के रूप में पहचान मिली है.

दुकानदारों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को दुकानदार परमानंद थारवानी ने बताया कि नवरात्रि दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए इन दिनों बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बढ़ जाती है. यहां अलग-अलग तरह के कपड़े बेहद कम कीमत में उपलब्ध होने का दावा दुकानदार करते हैं. बाजार में 50 रुपए से कपड़ों की बिक्री शुरू होती है. वहीं कई जगहों पर 100 रुपए में दो कपड़े भी मिल जाते हैं. इसके अलावा करीब 300 रुपए में ड्रेस उपलब्ध होने से कम बजट में त्योहार की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह बाजार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस बाजार की खासियत यहां मिलने वाली कपड़ों की वैरायटी और कम कीमत है. दुकानदारों के अनुसार, यहां ब्रांडेड कंपनियों की कॉपी डिजाइन वाले कपड़े भी ग्राहकों को मिल जाते हैं. यही वजह है कि युवा, महिलाएं और परिवार के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार कपड़ों की खरीदारी करने पहुंचते हैं.

गांधी चौक क्षेत्र में लगता हैं बाजार
गांधी चौक क्षेत्र में लगने वाले इस बाजार में दो दर्जन से अधिक दुकानें लगती हैं. सुबह से लेकर शाम तक यहां खरीदारों की आवाजाही बनी रहती है.त्योहारों के समय ग्राहकों की संख्या और बढ़ जाती है. खास बात यह है कि सिर्फ बुरहानपुर शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं.

करीब चार दशक से संचालित हो रहे इस बाजार ने समय के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है. कम कीमत में कपड़े और कई तरह के विकल्प मिलने के कारण यह बाजार उन लोगों के लिए खास बना हुआ है जो त्योहारों पर सीमित बजट में परिवार के लिए खरीदारी करना चाहते हैं. नवरात्रि के साथ ही दशहरा और दीपावली की तैयारियां शुरू होने से बाजार में रौनक और बढ़ने की उम्मीद है.



Source link