Last Updated:
Flydubai Flight Incident Live: Flydubai फ्लाइट में जो कुछ हुआ, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था और जिस तरह से भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने इस पूरी सिचुएशन को संभाला, उसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है. अमेरिकी राष…और पढ़ें
फ्लाईदुबई प्लेन को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की जमकर तारीफ.
Flydubai Flight Incident Live: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बुधवार को कॉकपिट के अंदर चाकू से हमले के बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया. विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान में सवार सभी 174 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक विमान के को-पायलट ने कथित तौर पर मुख्य पायलट पर हमला किया और विमान को नीचे गिराने की कोशिश की. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान 30 सेकंड के अंदर करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया, जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई.
भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान
हालांकि इन पूरे हालात को संभालने का काम मुख्य पायलट स्मित मच्छार ने किया, जो भारतीय नागरिक हैं. रिपोर्टों के मुताबिक घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान को संभालने की कोशिश की. इसी दौरान कई यात्री कॉकपिट की ओर पहुंचे और उन्होंने चालक दल के साथ मिलकर को-पायलट को काबू करने में मदद की. इसके बाद बाकी क्रू ने विमान का नियंत्रण संभाला और सुरक्षित रूप से तबूक में लैंडिंग कराई.
इजरायली नागरिकों की जांबाजी
विमान में 174 लोग सवार थे, जिनमें करीब 166 इजराइली नागरिक बताए गए हैं. घायल पायलट को तबूक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. को-पायलट भी घायल हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया. इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है. फ्लाईदुबई ने कहा है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच पूरी होने तक एयरलाइन ने इजरायल आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है.
Indian Captain Smit Machchar: स्मित मच्छार के माता-पिता ने की पीएम मोदी से बात
Flydubai Plane Crisis : तेल अवीव से दुबई जा रही फ्लाइट की हाईजैकिंग वाले कांड में हीरो बने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के माता-पिता से खुद पीएम मोदी ने बात की है. उन्होंने इससे पहले कैप्टन स्मित मच्छार की दिलेरी को भारत के लिए गर्व की बात कहा.
Indian Captain Smit Machchar: स्मित मच्छार के माता-पिता सऊदी के लिए रवाना
Flydubai Flight Incident: फ्लाईदुबई फ्लाइट के हाईजैक कांड के हीरो बने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज जारी है. इस बीच उनके माता-पिता सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं.
Flydubai Flight Incident: इजरायली सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट स्मित मच्छर की तारीफ
Flydubai Plane Crisis News: फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद इजरायली सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट स्मित मच्छर के लिए आभार के संदेश छाए हुए हैं। लोग उन्हें नायक बता रहे हैं। उनके साहस और कार्रवाई से 170 से ज्यादा यात्रियों वाली उड़ान में बड़ी आपदा टल गई। इजरायली नागरिक उनकी बहादुरी की सराहना कर रहे हैं और धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। यह घटना दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में हुई थी। सभी यात्री सुरक्षित रहे।
Flydubai Flight Incident: फ्लाईदुबई हमले में ईरान की भूमिका कहना जल्दबाजी: नेतन्याहू
Flydubai Plane Crisis News: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि फ्लाईदुबई विमान के सह-पायलट ने कप्तान पर हमला कर विमान गिराने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि हमलावर स्पष्ट रूप से इजरायलियों से नफरत करता था. यह बहुत बड़ा कट्टरपन और नफरत है।ईरान की कोई भूमिका है या नहीं, इस पर नेतन्याहू ने कहा-अभी कहना जल्दबाजी होगी. हमलावर पायलट की सऊदी अरब में जांच हो रही है.
Flydubai Flight Incident: फ्लाईदुबई ने इजरायल से आने-जाने वाली उड़ानें कीं रद्द
Flydubai Plane Crisis News: 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 से जुड़ी घटना के बाद फ्लाईदुबई ने इजरायल से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को जांच पूरी होने तक अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू और परिचालन की सुरक्षा और उनकी भलाई उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यह अस्थायी निलंबन संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच जारी रखने और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को सामने लाने का समय देगा.
Flydubai Flight Incident Live: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की सबने की तारीफ
Flydubai Plane Crisis News: फ्लाईदुबई प्लेन क्राइसिस के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब PM मोदी ने भी उनकी दिलेरी की तारीफ की है और कहा है कि भारत को उन पर गर्व है. इसके अलावा उनके जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है.
Flydubai Flight Incident Live: सऊदी अरब ने नहीं उतरने दिए थे इजरायली सैन्य विमान
Saudi Arab Denies Israeli Plane: सऊदी अरब में फ्लाईदुबई के एक विमान की अचानक हुई इमरजेंसी लैंडिंग ने एक ऐसा कूटनीतिक पेच पैदा कर दिया, जिसने मध्य-पूर्व की संवेदनशील राजनीति को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक इजरायल ने सऊदी अरब से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए इजरायली सैन्य विमानों को वहां उतरने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, लेकिन सऊदी अधिकारियों ने इस अनुरोध को मंजूरी नहीं दी.
Flydubai Flight Incident Live: फ्लाईदुबई विमान में 9/11 जैसी साजिश नाकाम
Flydubai Plane Crisis News: खुफिया सूत्रों के अनुसार फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में हवा में एक सुनियोजित आतंकी साजिश नाकाम कर दी गई. दुबई से तेल अवीव जा रहे बोइंग 737 मैक्स 8 विमान में लगभग 180 यात्री थे, जिनमें ज्यादातर इजरायली नागरिक थे. भारतीय कप्तान और बहादुर यात्रियों के शारीरिक हस्तक्षेप से यह संकट टला. कप्तान ने घायल होने के बावजूद विरोध किया और यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया. विमान सुरक्षित सऊदी अरब के तबुक में उतरा.