Last Updated:
किंग जॉर्ज मेडिकल मेडिकल यूनिवर्सिटी के आर्थोपेडिक विभाग के नर्सिंग अधीक्षक लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग रविवार देर शाम से ही लापता हैं. वहीं उनकी कार लावारिस हालत में सीतापुर से बरामद हुई है.
लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल का अधिकारी हुआ लापता.
लखनऊः किंग जॉर्ज मेडिकल मेडिकल यूनिवर्सिटी के आर्थोपेडिक विभाग के नर्सिंग अधीक्षक लापता हो गए हैं. बताया जा रहा है कि नर्सिंग अधीक्षक पवन गर्ग रविवार देर शाम से ही लापता हैं. पवन गर्ग रविवार देर शाम को 8 बजे कार लेकर घर से निकले थे. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. भतीजे संजय गर्ग ने मंडियांव थाने में पवन गर्ग की गुमशुदगी दर्ज कराई है. मंगलवार को उनकी कार सीतापुर में कमलापुर-जयरामपुर मार्ग पर लावारिस हालत में खड़ी मिली. पवन गर्ग की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हैं.
कॉल डिटेल से मिले अहम सुराग
पुलिस ने पवन गर्ग के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली है. जांच अधिकारियों के मुताबिक, कॉल डिटेल से कुछ अहम सुराग मिले हैं. अब इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस उनकी लोकेशन और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं.
कई टीमें कर रहीं तलाश
नर्सिंग अधीक्षक के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. उनकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं. पुलिस तकनीकी सर्विलांस की मदद भी ले रही है. सीतापुर में पवन गर्ग की कार मिलने के बाद आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है.
चार दिन से लापता, परिजन परेशान
पवन गर्ग को लापता हुए चार दिन हो चुके हैं. इससे उनके परिजन काफी परेशान हैं. पुलिस परिजनों से भी लगातार जानकारी जुटा रही है. उनकी दिनचर्या, फोन पर हुई बातचीत और आखिरी बार कहां देखे गए थे, इसकी जानकारी ली जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आए सभी तथ्यों को जोड़ा जा रहा है. कॉल डिटेल और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पवन गर्ग की तलाश जारी है.