सर्दी और प्रदूषण के डबल अटैक से त्वचा के कैसे बचाएं, Delhi-NCR के लिए डॉक्टर ने दिए खास Beauty Tips

सर्दी और प्रदूषण के डबल अटैक से त्वचा के कैसे बचाएं, Delhi-NCR के लिए डॉक्टर ने दिए खास Beauty Tips


Last Updated:

Tips and Tricks: दिल्ली-एनसीआर में बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण से त्वचा खराब होने का खतरा बढ़ गया है. स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. गौरव गर्ग के अनुसार चेहरे की नियमित सफाई और स्किन टाइप के मुताबिक मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है. बाहर निकलते समय चेहरा ढकें और भरपूर पानी पिएं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब तेजी से बदलने लगा है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दोपहर में धूप की वजह से गर्मी महसूस होती है. इस बदलते मौसम के साथ हवा में सूखापन यानी ड्राइनेस भी बढ़ने लगी है. ऐसे माहौल में धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस मौसम में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए. देश के जाने-माने स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर गौरव गर्ग ने बदलते मौसम में त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाए रखने के लिए कई जरूरी टिप्स दिए हैं.

अक्टूबर से फरवरी तक रखें विशेष ध्यान
डॉक्टर गौरव गर्ग के अनुसार, अक्टूबर से लेकर फरवरी तक का महीना त्वचा के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है. मौसम सूखा होने के कारण त्वचा की नमी खोने लगती है और ड्राइनेस आ जाती है. अगर इस दौरान त्वचा की सही देखभाल न की जाए, तो चेहरा बेजान और डैमेज हो सकता है. सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप इस मौसम में भी अपनी सुंदरता बरकरार रख सकते हैं.

चेहरे की सफाई सबसे ज्यादा जरूरी
डॉक्टर गर्ग ने बताया कि प्रदूषण और ड्राइनेस से बचने का सबसे पहला नियम चेहरे की सफाई है. लोगों को सुबह, शाम और रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए. जितना ज्यादा चेहरा साफ रहेगा, त्वचा उतनी ही चमकदार और जवान नजर आएगी. इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय अच्छी सनस्क्रीन क्रीम जरूर लगाएं। त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें.

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें क्रीम
डॉक्टर ने स्किन टाइप के अनुसार क्रीम इस्तेमाल करने की सलाह दी है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो कम ऑयली (लाइट) क्रीम का प्रयोग करें. वहीं अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो ऑयली या भारी मॉइश्चराइजर लगाएं. अगर ड्राई स्किन वाले लोग ड्राई क्रीम का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.

बाहर निकलते समय चेहरे को ढकें
अगर आप दोपहिया वाहन से सफर करते हैं, तो बाहर निकलते समय चेहरे को कपड़े या गमछे से अच्छे से ढक लें. सड़कों पर उड़ती धूल, प्रदूषण और ठंडी हवाएं चेहरे को काफी नुकसान पहुंचाती हैं. मौसम बदलने पर चेहरे पर दाने, पिंपल्स और रैशेज की समस्या आम हो जाती है. इनसे बचने के लिए चेहरे की सफाई रखें, त्वचा के अनुकूल क्रीम लगाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.



Source link