Last Updated:
UP Assembly Election 2027 : यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियां तेज है. पार्टी ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर एक्टिवेट करने और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम तेज किया है. हर वोटर तक सरकार के काम को पहुंचाने की रणनीति पर पार्टी काम करती दिख रही है. इसी क्रम में चार सह प्रभारियों को जिम्मेदारी भी दे दी गई है.
अखिलेश के सामने भाजपा.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी लामबंदी तेज हो गई है. भाजपा ने ऐसा बड़ा दांव खेला है, जो समाजवादी पार्टी के लिए दीवार बन सकते हैं. दरअसल, भगवा पार्टी ने यूपी प्रभारी विनोद तावड़े के चार सह प्रभारियों के क्षेत्रों का भी बंटवारा कर दिया है. ये लोग अब अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की रणनीति को धार देंगे.
सूत्रों के मुताबिक, मेधा कुलकर्णी को पश्चिम क्षेत्र के साथ ही प्रदेश में महिलाओं से जड़े कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अनंत ओझा ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे, प्रदीप वर्मा अवध और कानपुर-बुंदेलखंड की जिम्मेदारी देखेंगे तथा जगदीश ईश्वर भाई पटेल को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है. इन नेताओं को यूपी में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए रणनीति तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी. ये नेता यूपी के सियासी मैदान में उतर कर हवा को पकड़ने और उसे पार्टी के पक्ष में मोड़ने के लिए रणनीति तैयार करने का काम करेंगे.
तीसरी बार जीत के लिए पूरी कोशिश में लगी
आगामी यूपी विधानसभा चुनाव बीजेपी समेत सभी सियासी पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसके लिए हर नेता अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है. वहीं भाजपा कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती है. इसलिए यहां सबसे ज्यादा चार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. जोकि सबसे ज्यादा हैं. भाजपा लगातार तीसरी बार जीत के लिए पूरी कोशिश में लगी है. इसलिए प्रभारी के साथ ही सह प्रभारी की भी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए हैं.
कौन हैं मेधा कुलकर्णी?
मेधा कुलकर्णी राज्यसभा सदस्य हैं. वे मूल रूप से महाराष्ट्र से आती हैं. उनका पूरा नाम मेधा विश्राम कुलकर्णी है. वह कोथरूड की रहने वाली हैं. उन्होंने वर्ष 1989 में अबासाहेब गरवारे कॉलेज, कार्वे रोड, पुणे से बीएससी की पढ़ाई की. इसके बाद आदर्श बीएड कॉलेज से वर्ष 1991 में बीएड की डिग्री हासिल की. वर्ष 1994 में उन्होंने एमएड की पढ़ाई पूरी की. मेधा कुलकर्णी ने वर्ष 2021 में एसपीपीयू विश्वविद्यालय पुणे से पीएचडी की डिग्री हासिल की है. वे मूल रूप से प्रोफेसर के तौर पर काम करती हैं. वर्तमान समय में वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. अब उन्हें यूपी जैसे बड़े राज्य में सह प्रभारी का प्रभार दिया गया है.