Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज जरूर करना ये काम, शाम तक बदल जाएगी किस्मत

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज जरूर करना ये काम, शाम तक बदल जाएगी किस्मत


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 1 October 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन काम को व्यवस्थित करने, पुराने मुद्दे सुलझाने और सोच-समझकर निर्णय लेने का है. नौकरी या व्यवसाय में वरिष्ठों के सामने अपनी बात तथ्य और संयम के साथ रखें. अशुभ समय 1:18 से लेकर 2:48 दोपहर तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज साझेदारी या क्लाइंट से जुड़े काम में समझौता लाभकारी होगा. अविवाहित लोगों को किसी परिचित से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में अपनी भूमिका पर आज आपको प्राउड होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 1 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज पुराने मतभेदों को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. आज स्वास्थ्य से जुड़ी हुई हल्की परेशानी हो सकती है. तनाव, नींद और पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी. आज मास आश्विन है. कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो दोपहर 12:35 तक रहेगी. इसके बाद षष्ठी लग जाएगी. नक्षत्र कृतिका है. योग सिद्ध है और करण तैतिल है. सूर्योदय 5:51 पर और सूर्यास्त 5:46 पर होगा. आज शुभ समय सुबह 11:25 से लेकर 12:20 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ और नया काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 1:18 से लेकर 2:48 दोपहर तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे.

न करें ऐसा निवेश

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज का दिन काम को व्यवस्थित करने, पुराने मुद्दे सुलझाने और सोच-समझकर निर्णय लेने का है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत आपके लिए उपयोगी हो सकता है. नौकरी या व्यवसाय में वरिष्ठों के सामने अपनी बात तथ्य और संयम के साथ रखें. साझेदारी या क्लाइंट से जुड़े काम में समझौता लाभकारी होगा. आज आमदनी सामान्य रह सकती है लेकिन घर, वाहन, सुविधा से जुड़ा खर्च अचानक आ सकता है. आज अनावश्यक जोखिम या जल्दबाजी का निवेश न करें.

समाधान पर दें ध्यान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज रिश्तों में स्पष्ट बातचीत करें. पुराने मतभेद को दोबारा उठाने के बजाय समाधान पर ध्यान दें. अविवाहित लोगों को किसी परिचित से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. घर के किसी बड़े व्यक्ति से आपके लिए काम सलाह आ सकती है. आज लंबित काम को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है. सुबह योजना बनाकर चलेंगे तो शाम तक परिणाम मिल सकता है.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक 3 और 9 रहेगा. भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग पीला और हल्का लाल रहेगा. शुभ दिशा पूर्व है. गुरुवार होने के कारण आज भगवान विष्णु या देव बृहस्पति का स्मरण करें. पीली वस्तु दान करें. ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. मंगल के प्रभाव और क्रोध से बचने के लिए जरूरतमंद को भोजन कराएं. आपका दिन शुभ रहेगा.



Source link