भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में गेंदबाजों की शामत, बने 811 रन और 5 शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बारिश

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे में गेंदबाजों की शामत, बने 811 रन और 5 शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बारिश


Last Updated:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए कब्रगाह बन गई है. मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में भारतीय टीम की तरफ से ईट का जवाब पत्थर से दिया गया और रिकॉर्ड रनचेज कर टीम इंडिया ने जीत हासिल की. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में बने सभी रिकॉर्ड के बारे में.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेला गया दूसरा वनडे मैच रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ. मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई, बल्कि रिकॉर्ड्स की बरसात भी कर दी.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पहली बार 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है. इससे पहले टीम इंडिया का सबसे सफल रन चेज 362 रनों का था, जो उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में जयपुर में किया था. इस तरह वनडे में टीम इंडिया का ये सबसे बड़ा रन चेज बन गया है.

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया. शुभमन गिल ने पहले 62 गेंदों में अपने वनडे करियर का 11वां शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 117 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी. शुभमन, रोहित शर्मा के बाद केवल दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा शुभमन गिल ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. गिल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रन बनाकर नाबाद रहे. उनसे पहले यह रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी.

वनडे इतिहास में दूसरी बार किसी मैच में 800 या उससे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बना है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 811 रन बने. एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच साल 2006 में बना था, जब दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में कुल 872 रन बने थे.

वनडे क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय सरजमीं पर एक मैच में 800 या उससे ज्यादा रन बने हों. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 811 रन बने.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह केवल दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 400 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस जीत में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रोहित ने मैच में 101 रनों पारी खेली. इसके साथ ही वह टीम इंडिया के लिए वनडे में 12000 रन पूरा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं. रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ये कारनामा किया है.

वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ इस हार में भी एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. दरसअल, वेस्टइंडीज की टीम ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. वेस्टइंडीज ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन स्कोर बनाया था.

इसके अलावा वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी एक मैच में उसके तीन-तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाने का कारनामा किया. वेस्टइंडीज के लिए भारत के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शतकीय पारी खेली.



Source link