चित्रकूट: 9.61 करोड़ से संवरेगा 2 बालिका इंटर कॉलेजों का इंफ्रास्ट्रक्चर, मानिकपुर-राजापुर में जल्द पूरे होंगे अधूरे भवन, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

चित्रकूट: 9.61 करोड़ से संवरेगा 2 बालिका इंटर कॉलेजों का इंफ्रास्ट्रक्चर, मानिकपुर-राजापुर में जल्द पूरे होंगे अधूरे भवन, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं


Last Updated:


चित्रकूट में बेटियों की उच्च और आधुनिक शिक्षा की राह अब और आसान होने जा रही है. जिले के मानिकपुर और राजापुर में वर्षों से लटके राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों के अधूरे निर्माण को गति देने के लिए शासन ने खजाना खोल दिया है. करीब 9.61 करोड़ रुपये की लागत से इन भवनों को पूरा कर छात्राओं को डिजिटल शिक्षा, आधुनिक लैब और बेहतर शैक्षणिक माहौल से लैस नया परिसर सौंपा जाएगा.

Chitrakoot News: चित्रकूट जिले में बालिका शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिले के मानिकपुर और राजापुर में अर्धनिर्मित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बिल्डिंग को पूरा करने के लिए करीब 9.61 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है. भवनों का निर्माण पूरा होने के बाद इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर और आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं मिल सकेंगी. साथ ही आसपास के क्षेत्रों की छात्राएं भी इन विद्यालयों में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर सकेंगी.

आपको बता दें कि मानिकपुर और राजापुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन पहले से निर्माणाधीन हैं, लेकिन काम अधूरा होने के कारण इन भवनों का पूरी तरह उपयोग नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद अब शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत होने के बाद इन भवनों में बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा. इससे लंबे समय से बेहतर भवन और सुविधाओं की उम्मीद कर रही छात्राओं को राहत मिलेगी.

मानिकपुर व राजापुर कॉलेज के लिए स्वीकृत बजट का विवरण
इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर के अर्धनिर्मित भवन को पूरा करने के लिए 5.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है. इस भवन के निर्माण कार्य के लिए आवास विकास परिषद बांदा को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है. निर्माण पूरा होने के बाद यहां क्षेत्र की छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और नई शिक्षा की जगह मिलेगी. अभी तक मानिकपुर क्षेत्र की छात्राओं को पढ़ाई के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

ऐसे में नए भवन के तैयार होने से उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक शैक्षिक सुविधा उपलब्ध होगी. वहीं चित्रकूट जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर के अधूरे भवन के लिए 4.11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है. इस भवन में बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा करने के साथ छात्राओं की जरूरत के अनुसार शैक्षिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

डिजिटल शिक्षा और खेलकूद की मिलेंगी सुविधाएं: डीएम
इन दोनों विद्यालयों में आधुनिक कक्षाओं के साथ लाइब्रेरी, डिजिटल पढ़ाई के लिए जरूरी उपकरण और अन्य शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी. इसके अलावा छात्राओं के लिए खेलकूद से जुड़ी सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी. इससे छात्राएं सिर्फ किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ेंगी. वहीं चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि मानिकपुर और राजापुर के अर्धनिर्मित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण को पूरा कराने के लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था.

मानिकपुर के लिए 5.50 करोड़ और राजापुर के लिए 4.11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो गई है. दोनों भवन पहले से बने हुए हैं, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण यहां पूरी तरह कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही थीं. अब शेष कार्य पूरा कराया जाएगा. विद्यालयों में लाइब्रेरी, डिजिटल शिक्षा के उपकरण और छात्राओं के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि छात्राएं अपने नए भवन में जाकर आज की आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें और अपना भविष्य बना सकें.



Source link