Last Updated:
Vrishabh Rashifal 1 October: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर जीवन की दिशा तय होती है. 1 अक्टूबर यानी गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद फलदायी और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है. रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग के अद्भुत संयोग के बीच आपकी किस्मत के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, आइए जानते हैं काशी के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि का संपूर्ण करियर, बिजनेस और लव लाइफ राशिफल.
Vrishabh Rashifal 1 October: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 1 अक्टूबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कई मायनों में बेहद खास होने वाला है. आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी. आज पूरे दिन नई और सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप तनाव से भी दूर रहेंगे. आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखना होगा.
बिजनेस में धन लाभ की संभावना
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें व्यवसाय में लाभ जरूर मिलेगा. आज आपको अपने किसी पुराने परिचित या दोस्तों की मदद से बिजनेस डील फाइनल करने में मदद मिल सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे ऑफिस में बिना किसी दबाव के काम कर पाएंगे. आज आपकी क़ाबिलियत के दम पर आपको प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं. आज परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.
शेयर बाजार में निवेश से बचें, सरकारी स्कीम बेहतर
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे निवेश संबंधित फैसले सोच-समझकर लें. आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट न करें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं, इससे आपको सुरक्षित रिटर्न जरूर मिलेगा.
पार्टनर को जरूर दें उपहार, लव लाइफ में आएगी मिठास
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज खुशहाली बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही, कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं.
हल्दी का करें दान, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप हल्दी का दान करेंगे, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर होगा.