Gerald Coetzee Yorker: गेराल्ड कोएत्जी की बुलेट यॉर्कर, पिच चीरती हुई गेंद ने उखाड़ फेंका स्टंप, कूपर कोनेली को दिन में दिखे तारे

Gerald Coetzee Yorker: गेराल्ड कोएत्जी की बुलेट यॉर्कर, पिच चीरती हुई गेंद ने उखाड़ फेंका स्टंप, कूपर कोनेली को दिन में दिखे तारे


होमखेलक्रिकेट

कोएत्जी की बुलेट यॉर्कर, पिच चीरती हुई गेंद ने उखाड़ा स्टंप, कूपर कोनेली हैरान

Last Updated:

South Africa vs Australia, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी ने अपनी एक घातक यॉर्कर से कूपन कोनली को दहला दिया. बुलेट जैसी रफ्तार से कोएत्जी ने कोनली को एक ऐसा यॉर्कर फेंका जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था. कोएत्जी के इस शानदार यॉर्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

गेराल्ड कोएत्जी ने यॉर्कर पर बोल्ड हुए कूप कोनली

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीकी पेसर गेराल्ड कोएत्जी ने अपनी एक घातक यॉर्कर से सनसनी मचा दी. कोएत्जी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली को ऐसी घातक यॉर्कर फेंकी कि गेंद विकेट उखाड़ते हुए निकल गई. कुछ पल के लिए कूपर कोनोली को भी समझ नहीं आया कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है. कोएत्जी की यह यॉर्कर इतनी शानदार थी कि सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

इस तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कूपर कोनली की पारी 23 रनों पर अंत हुई. कोनली ने अपनी इस पारी में 33 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके भी लगाए. वहीं, कोएत्जी की बात करें तो साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने पारी में 9 ओवर डाले, जिसमें 61 रन देकर कोनली के अलावा मैट रेनेशॉ का भी विकेट हासिल किया.

ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बनाए 322 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने मिलकर अपनी टीम को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई. ट्रेविस हेड इस दौरान 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 54 रनों की पारी खेली.

ट्रेविस हेड और कोनली के रूप में दो विकेट जल्दी गिरने के बाद ओलिवर पीक और एलेक्स कैरी ने फिर ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभालने का काम किया. ओलिवर ने 53 गेंद में 48 रनों की पारी खेली, जबकि कैरी ने 88 गेंद में 74 रनों का योगदान दिया. वहीं, मैट रेनेशॉ ने 30 और कैमरून ग्रीन ने 23 रनों की पारी खेली.



Source link