ये क्रिकेट नहीं मजाक है… 405 रन चेज होते ही भड़के भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, पिच पर उठाए सवाल

ये क्रिकेट नहीं मजाक है… 405 रन चेज होते ही भड़के भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, पिच पर उठाए सवाल


होमखेलक्रिकेट

ये क्रिकेट नहीं मजाक है… भड़के भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, पिच पर उठाए सवाल

Last Updated:

IND vs WI Guwahati ODI: एक मैच में 811 रन बनना वैसे भी कोई मजाक नहीं है. मैच में कुल पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया, शुभमन गिल ने ये भी एक रिकॉर्ड है. बरसापारा स्टेडियम की पिच कितनी फ्लैट थी, इसकी गवाही रिकॉर्ड्स ही दे रहे हैं. इस पिच ने बल्लेबाजों को तो सबकुछ दिया, लेकिन गेंदबाजों की शामत ला दी.

Zoom

गुवाहाटी की पिच पर गौतम गंभीर भी उखड़े

गुवाहाटी के बरसापारा में 30 सितंबर की रात कोई क्रिकेट मैच नहीं हुआ बल्कि गेंदबाजों का मखौल उड़ाया गया. सड़क जैसी फ्लैट पिच पर बल्लेबाजों ने रनों की होली खेली. पहले वेस्टइंडीज ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 405 रन खड़ा किया. जवाब में भारत ने इसे 39 गेंद पहले ही बेहद आसानी से पा लिया और अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. ऐसी फ्लैट और एकतरफा पिच पर अब फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी सवाल खड़े किए हैं.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में पार्थिव पटेल से कहा कि ये क्रिकेट नहीं मजाक था. बकौल गंभीर:

मैं बल्ले और गेंद के बीच और ज्यादा मुकाबला देखना चाहता हूं. ऐसे मैच ब्रॉडकास्टर्स के लिए बढ़िया होते हैं. रिकॉर्ड्स के लिए बढ़िया होते है. फैंस के लिए भी बढ़िया होते हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए कतई ठीक नहीं. आपको बैट और बॉल के बीच एक बैलेंस बनाना होगा. गेंदबाजों के बारे में भी सोचना चाहिए, उन्हें कुछ सपोर्ट देने की जरूरत है. ऐसे फ्लैट पिच से मैच पूरी तरह एकतरफा हो जाता है, जो क्रिकेट की प्रतिद्वंद्विता के लिए बेहद खराब है.

सोशल मीडिया पर पिच को लेकर गुस्से में फैंस
ऐसे फ्लैट विकेट पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘गुवाहाटी को अहम क्रिकेट मैच कौन देता है यार? घटिया वनडे पिच, घटिया टेस्ट पिच. बेकार सा मैदान. लाइट की समस्याएं. पान बहार के विज्ञापन. सब कुछ बहुत ही भद्दा.’



Source link