शुभमन गिल ने बदल दिया इतिहास, वनडे क्रिकेट में ठोकी दूसरी डबल सेंचुरी, सबसे तेज दोहरे शतक का भी रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने बदल दिया इतिहास, वनडे क्रिकेट में ठोकी दूसरी डबल सेंचुरी, सबसे तेज दोहरे शतक का भी रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

शुभमन ने बदल दिया इतिहास, वनडे में ठोकी दूसरी डबल सेंचुरी, तोड़े कई रिकॉर्ड

Last Updated:

IND vs WI Guwahati ODI all records: गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया दूसरा वनडे क्रिकेट मैच शुभमनग गिल के दोहरे शतक के लिए याद रखा जाएगा. गिल ने न सिर्फ लगातार दूसरी सेंचुरी ठोकी बल्कि वह रोहित शर्मा के बाद दो-दो एकदिवसीय शतक बनाने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज भी बन गए. इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में ये किसी भी बल्लेबाज द्वारा ठोकी गई दूसरी सबसे तेज डबल सेंचुरी भी थी.

Zoom

शुभमन गिल अब रोहित शर्मा के बाद दो-दो वनडे दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए.

गुवाहाटी: आज से पहले सिर्फ रोहित शर्मा के ही नाम दो-दो वनडे डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड था. मगर अब लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी जोड़ लीजिए. अब गिल ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक जमा दिया है. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने महज 117 गेंद में यह कारनामा किया. 62 गेंद में अपने करियर की 11वीं सेंचुरी पूरी करने के बाद अब गिल ने रुकने का नाम नहीं लिया और दोहरा शतक पूरा कर भारत को सीरीज जीतने के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया. गिल ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक 18 जनवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था, जिसमें उन्होंने 208 रन बनाए थे.

वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी

  1. शुभमन गिल- 117 गेंद- आज vs WI
  2. ईशान किशन- 126 गेंद- 2022 vs BAN
  3. ग्लेन मैक्सवेल- 128 गेंद- 2023 vs AFGH
  4. पाथुम निशंका- 136 गेंद- 2024 vs AFG
  5. क्रिस गेल- 138 गेंद- 2015 vs ZIM
  6. वीरेंद्र सहवाग- 140 गेंद- 2011 vs WI

हिटमैन के नाम 209 और 264 रन की पारी
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक 2013 में बनाया था. जब पूरा देश दिवाली की खुशियों में मस्त था, तब हिटमैन ने 2 नवंबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन ठोके थे. फिर लगभग एक साल बाद यानी 13 नवंबर 2014 को उन्होंने इतिहास रचते हुए श्रीलंका के खिलाफ 264 रन कूट दिए और पिछले 12 साल से एकदिवसीय क्रिकेट में दो-दो दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बने हुए थे. अब शुभमन गिल ने उनकी बराबरी कर ली.

400 रन बनाकर हारने वाली दुनिया की पहली टीम बनी वेस्टइंडीज
बरसापारा स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने सात विकेट खोकर 405 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शतक ठोका. मगर शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए न सिर्फ मैच अपने नाम किया बल्कि तीन मैच की सीरीज में भी 2-0 की अजेय लीड बना ली.



Source link