Israle Plane Hijacking | Indian Saved Plane | ओमानी पायलट ने यूएई के पायलट को घोंपा चाकू तो सीना तानकर खड़ा हुआ भारतीय, बचा ली इजरायल जा रही फ्लाइट

Israle Plane Hijacking | Indian Saved Plane | ओमानी पायलट ने यूएई के पायलट को घोंपा चाकू तो सीना तानकर खड़ा हुआ भारतीय, बचा ली इजरायल जा रही फ्लाइट


दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के हाईजैक होने की खबर ने पूरे इजरायल सहित दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया. इस विमान में सवार 170 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर इजरायली नागरिक थे. विमान के हाईजैक होने की खबर ने इन सभी की जान खतरे में डाल दी है. बाद में पता चला कि एक पायलट ने विमान को अपने कंट्रोल में लेने के मकसद से मुख्य पायलट को चाकू घोंप दिया और विमान को सीधा जमीन पर क्रैश कराने की कोशिश करने लगा है. इस दौरान विमान ने अचानक से 14000 फीट का गोता लगा दिया, जिससे सभी यात्रियों की जान हलक में अटक गई है. हालांकि इस बीच कुछ यात्रियों ने हमलावर पायलट को किसी तरह काबू किया और विमान से सुरक्षित लैंड कराया.

वहीं इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 का को-पायलट ओमानी नागरिक था, जबकि मुख्य पायलट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के थे. इज़राइली अधिकारियों ने बताया कि ओमान के को-पायलट ने UAE के पायलट को चाकू मारा और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. इज़राइली मीडिया की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक भारतीय पायलट ने विमान का कंट्रोल संभालते हुए उसे सुरक्षित लैंड कराया. हालांकि भारतीय पायलट की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है.

कॉकपिट में अचानक मचा हड़कंप

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी. यह विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था. उड़ान के दौरान अचानक यात्रियों को कॉकपिट के अंदर काफी शोर होता सुनाई दिया. इजरायली अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया कि विमान के कंट्रोल को लेकर दोनों पायलटों में झड़प हो गई. इसी दौरान ओमानी पायलट ने यूएई के पायलट को चाकू घोंप दिया.

रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायली अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या को-पायलट ने कप्तान पर हमला करने के बाद विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी. घटना के दौरान विमान करीब 14 हजार फीट तक तेजी से नीचे आया. हालांकि, बाद में विमान को स्थिर कर लिया गया और उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया.

हमला करने वाला पायलट कौन?

इजरायली मीडिया की अलग-अलग रिपोर्टों में हमलावर पायलट की राष्ट्रीयता को लेकर शुरुआती तौर पर अलग-अलग जानकारी सामने आई. बाद की रिपोर्टों में उसे ओमान का नागरिक बताया गया, जबकि दूसरे मुख्य पायलट को यूएई का नागरिक बताया गया. इजरायली अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या विमान को जानबूझकर क्रैश कराने की कोशिश कराई गई.

इजरायली अधिकारियों ने इस घटना की आतंकी एंगल से भी जांच कर रहे हैं. हालांकि, घटना के पीछे की मंशा अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है.

तेजी से नीचे आने लगा विमान

घटना की गंभीरता का अंदाजा विमान की उड़ान से भी लगाया जा सकता है. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान करीब 33-34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, लेकिन इसके बाद यह बेहद तेजी से नीचे आया. कुछ रिपोर्टों में एक मिनट के भीतर 14000 फीट का गोता लगाने की बात कही गई है. इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब की ओर चला गया.

इस विमान ने पहले 7700 इमरजेंसी कोड भेजा था. यह सामान्य आपात स्थिति का अंतरराष्ट्रीय संकेत है. इसके बाद विमान ने 7500 कोड प्रसारित किया, जिसका इस्तेमाल विमान की हाईजैकिंग अलर्ट के लिए किया जाता है.

कॉकपिट में बिखरा था खून

इस घटना के बाद विमान के भीतर के कुछ वीडियो सामने आए. इनमें यात्रियों को कॉकपिट के आसपास दिखाई देते हुए देखा गया. इजरायली मीडिया के मुताबिक, एक यात्री ने बताया कि कॉकपिट का दरवाजा खुलने के बाद वहां खून फैला हुआ था और एक पायलट घायल था. कुछ यात्रियों के मुताबिक, उन्होंने चालक दल के सदस्यों के साथ मिलकर हमलावर को काबू करने में मदद की.

‘आपने विमान बचा लिया…’

घटना के बाद सामने आए वीडियो में यात्रियों को घायल पायलट के आसपास देखा गया. इन यात्रियों ने कॉकपिट को सुरक्षित रखने में मदद की और घायल पायलट की सुरक्षा सुनिश्चित की. कुछ यात्रियों ने पायलट की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उसकी वजह से विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा जा सका.

वहीं ‘द वीक’ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सादे कपड़ों में कुछ ऑफ पायलट भी मौजूद थे, जिन्होंने विमान की लैडिंग कराई. वहीं इजरायली मीडिया की रिपोर्ट में इसे भारतीय मूल का पायलट बताया है.



Source link