सुबह काम पर निकाला था युवक, रास्ते में मिल गई मौत! इटारसी में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, Video वायरल

सुबह काम पर निकाला था युवक, रास्ते में मिल गई मौत! इटारसी में दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, Video वायरल


Last Updated:

इटारसी में शराब के पैसे मांगने पर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुद्वारे रोड की है, जहां नशे में धुत दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Zoom

इटारसी में मर्डर की क्लिप और मृतक की फाइल फोटो.

नर्मदापुरम/इटारसी: इटारसी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गुरुद्वारे के सामने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपियों ने युवक को सरेआम चाकू मारे. हमले के बाद युवक मौके पर ही ढेर हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम मेहरा के रूप में हुई है. विक्रम मजदूरी का काम करता था. वह सुबह काम ढूंढने के लिए गुरुद्वारा रोड पर खड़ा था. उसी समय इटारसी के ही रहने वाले दो अन्य युवक वहां पहुंचे. दोनों आरोपी गुलशन और सनी नशे की हालत में थे. उन्होंने विक्रम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जब विक्रम ने पैसे देने से मना कर दिया तो वे हाथापाई और मारपीट पर उतर आए.

वहीं वीडियो में दिखा कि आरोपी सनी बाइक चला रहा था, जबकि गुलशन पीछे बैठा था. वीडियो में विक्रन गुलशन से बहस करता दिख रहा है. वह उससे कुछ मांग रहा है. इसी दौरान गुलशन विक्रम पर चाकुओं से हमला कर देता है. गुलशन दो बार तेजी से चाकू विक्रम को मरता है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया चाकू विक्रम के पेट और जांघ में लगा दिखा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी.

जांघ और पेट में घोंपा चाकू
विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने चाकू से विक्रम की जांघ पर वार किया. दर्द से विक्रम नीचे झुक गया. तभी दूसरे आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया. पेट में गहरा घाव लगने के कारण विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के बाद पुलिस और आसपास के राहगीरों ने विक्रम को तुरंत शासकीय अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले में एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई थी. पुलिस ने फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है.



Source link