Israel Plane Crisis: Who Saved Israel Plane| वो इजरायली थे जो चाकूबाज से भिड़ गए वरना हाईजैक छोड़ो 33000 फीट से मैक 0.82 की स्पीड क्रैश होता प्लेन

Israel Plane Crisis: Who Saved Israel Plane| वो इजरायली थे जो चाकूबाज से भिड़ गए वरना हाईजैक छोड़ो 33000 फीट से मैक 0.82 की स्पीड क्रैश होता प्लेन


Last Updated:

Israel Plane Crisis News: जब हवा में दुबई से तेल अवीव जा रही है फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हंगामा मचा, तो यहां पैनिक तो हुआ लेकिन किसी यात्री ने हिम्मत नहीं हारी. शोर-शराबा और चीख-पुकार के बीच कॉकपिट में संग्राम चल रहा था. इस बीच इजरायली अगर जबरदस्त साहस न दिखाते तो शायद बड़ी अनहोनी हो जाती.

Zoom

प्लेन क्रैश होने से इजरायली यात्रियों ने बचा लिया.

What Happened in Israel Plane Crisis: जरा सोचिए, आप हवा में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे हैं. इसी बीच पता चले कि प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश हो रही है. हर तरफ हंगामा और चीख-पुकार है तो आप क्या करेंगे? कुछ लोग आंखें भींचकर शायद भगवान को याद करेंगे तो कुछ लोग शायद रोने लगेंगे लेकिन इजरायल के नागरिकों ने जो हिम्मत दिखाई, वो काबिल-ए-तारीफ है. वो भिड़ गए उस शख्स से, जो इतने मासूमों की जान से खेलना चाहता था, पायलट की मदद की और एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा ली.

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अचानक ऐसी स्थिति पैदा हो गई, जिसने विमान में सवार यात्रियों की जान खतरे में डाल दी. विमान को आखिरकार सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हुई थी. हालांकि बाद में जो बातें सामने आ रही हैं, उसमें कहा जा रहा है कि प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश हुई थी, जिसमें चाकूबाज यात्री का हाथ था.

सिर्फ प्लेन नहीं हवा में उड़ रहा था ‘टाइम बम’

फ्लाईदुबई की उड़ान FDB1073 में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में इजराइली यात्री शामिल थे. विमान ने उड़ान के दौरान पहले 7700 इमरजेंसी कोड भेजा और कुछ देर बाद विमान से 7500 कोड भी भेजा गया. ये वही कोड है, जिसका इस्तेमाल हाईजैकिंग या गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति में किया जाता है. फ्लाइट डेटा के मुताबिक विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. इसी बीच अचानक इसकी ऊंचाई तेजी से गिरकर लगभग 17 हजार फीट रह गई. ये वही खतरनाक डाइव थी, जो इतने मासूमों की जान लेने वाली थी.  कुछ देर बाद विमान फिर ऊपर गया और दोबारा तेजी से नीचे आया। अगले करीब एक घंटे तक विमान की ऊंचाई स्थिर नहीं रही.

यात्रियों ने दिखाई हिम्मत, वरना सब खत्म हो जाता 

इजराइली अधिकारियों का कुछ समय तक विमान से संपर्क भी नहीं हो पाया. स्थिति को देखते हुए इजराइली वायुसेना ने फाइटर जेट्स को विमान की ओर भेजा गया. बताया जा रहा है कि इसके अंदर जो इजरायली यात्री थे, उन्होंने मोर्चा संभाला और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं –

प्लेन के अंदर यात्रियों की खून से सनी तस्वीरें आई सामने.

इस पूरी घटना में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विमान में मौजूद कुछ यात्रियों की बताई जा रही है. यात्रियों के मुताबिक कॉकपिट के अंदर से चीखने की आवाजें आ रही थीं. जब कॉकपिट का दरवाजा खुला तो वहां खून दिखाई दिया और एक पायलट के घायल होने की बात सामने आई. एक महिला यात्री ने इजराइली मीडिया को बताया कि कथित तौर पर एक पायलट पर जेब में रखे चाकू से हमला किया गया था. इसके बाद कुछ इजराइली यात्रियों ने चालक दल के सदस्यों के साथ मिलकर हमलावर को काबू करने में मदद की. एक अन्य यात्री ने बताया कि विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा था और यात्रियों में घबराहट फैल गई थी. कुछ लोगों को लगा कि वे शायद जिंदा नहीं बच पाएंगे. यात्रियों ने इस दौरान प्रार्थना भी की.

सऊदी अरब में हुई सुरक्षित लैंडिंग

जब विमान से दोबारा संपर्क स्थापित हुआ और उसे सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया. फ्लाईदुबई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और उनकी गिनती पूरी कर ली गई है. यात्रियों को तेल अवीव पहुंचाने के लिए एयरलाइन एक दूसरा विमान तबूक भेज रही है. हालांकि उसके पहुंचने और यात्रियों के तेल अवीव उतरने का समय अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल घटना की जांच जारी है. पायलटों के बीच विवाद था या फिर विमान की ऊंचाई अचानक क्यों गिरी और कॉकपिट में वास्तव में क्या हुआ- इन सवालों के आधिकारिक जवाब अभी सामने आना बाकी हैं.



Source link