Israel Plane Hijack Mystery: Plane Crisis Story| प्लेन क्रैश की कोशिश खून से सना पायलट फ्लाइट नंबर FZ1073 के कॉकपिट में छिपा है असली रहस्य

Israel Plane Hijack Mystery: Plane Crisis Story| प्लेन क्रैश की कोशिश खून से सना पायलट फ्लाइट नंबर FZ1073 के कॉकपिट में छिपा है असली रहस्य


Last Updated:

Israel Plane Crisis Inside Story: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट नंबर FZ1073 को लेकर गुत्थी और उलझती ही जा रही है. पहले हाईजैक की कोशिश का दावा, फिर अब चश्मदीदों के आ रहे बयान इशारा कर रहे हैं कि ये सिर्फ पायलटों के बीच का झगड़ा नहीं बल्कि कुछ और ही था. चलिए जानते हैं कि कैसे छोटा सा सफर बड़ी मुसीबत बन गया.

Zoom

प्लेन के कॉकपिट में छिपा है रहस्य. (सांकेतिक तस्वीर-कैनवा)

What Happened in Inside Plane Crisis: पूरी दुनिया में हंगामा तब मच गया, जब FlyDubai की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट नंबर FZ1073 से एक ऐसा इमरजेंसी कोड भेजा गया, जो सिर्फ हाईजैकिंग की स्थिति में दिया जाता है. इस कोड के मिलते ही पूरा इजरायल अलर्ट पर आ गया और सेकेंड्स में इजरायल के फाइटर जेट्स आसमान में गड़गड़ाने लगे. प्लेन को कवर दिया गया और इसे डायवर्ट करके सऊदी अरब में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हाईजैक की घटना से इजरायली अधिकारियों ने इनकार किया है, लेकिन पहेली उलझी हुई लग रही है.

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक एक पायलट ने विमान को करीब 30 हजार फीट से तेजी से नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पायलट ने कथित तौर पर उसे रोककर विमान का कंट्रोल संभाल लिया. वहीं कॉकपिट के अंदर जब इतना कुछ चल रहा था, तभी यात्रियों ने विमान के अंदर चीख-पुकार और मारपीट की बात भी बताई है. इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर सिर्फ इतनी पुष्टि की गई है कि विमान हाईजैक नहीं हुआ था और मामला सिर्फ दो पायलटों के बीच झगड़े का है.

क्या बोल रहे हैं विमान में मौजूद यात्री?

जो खबरें बाहर आ रही हैं, उसके मुताबिक एक इजरायली यात्री ने बताया कि कॉकपिट खोलने पर पायलट को खून से लथपथ देखा गया और उस पर पॉकेट नाइफ से हमला किया गया था. यात्री का दावा किया कि इजरायली यात्रियों और क्रू ने कथित हमलावर को काबू किया. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई.



Source link