पटना में पहले महिला को सड़क पर रोका, फिर चाकू से किए 10 वार; लोग बने रहे तमाशबीन

पटना में पहले महिला को सड़क पर रोका, फिर चाकू से किए 10 वार; लोग बने रहे तमाशबीन


Last Updated:

Patna News : पटना के कुरथौल इलाके में दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स महिला पर लगातार चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर करीब 10 बार चाकू से हमला किया. घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोग पूरी वारदात देखते रहे.

Zoom

पटना के कुरथौल इलाके में दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है.

पटना. राजधानी पटना के कुरथौल इलाके में दिनदहाड़े एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स महिला पर लगातार चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर करीब 10 बार चाकू से वार किया. इस दौरान सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला को सड़क पर रोककर उस पर लगातार चाकू से हमला कर रहा है. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन आरोपी उस पर एक के बाद एक वार करता रहता है. घटना के दौरान आसपास कुछ लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, किसी ने तत्काल आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की.

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद मौके पर भीड़ बढ़ने लगी, जिसके बाद आरोपी वहां से निकल गया. गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान 37 वर्षीय राजकुमार के रूप में बताई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है.

बीच सड़क पर चाकू से 10 वार

कुरथौल में हुई इस घटना ने सड़क पर मौजूद लोगों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं. सीसीटीवी में आरोपी महिला पर लगातार हमला करता दिख रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग काफी देर तक घटना देखते रहे. भीड़ बढ़ने के बाद आरोपी मौके से निकल गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला पर हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है.



Source link