क्या है प्रोजेक्ट चीता? भारत में बढ़ रहा चीतों का कुनबा, 4 नए शावकों के जन्म से इतनी हुई संख्या

क्या है प्रोजेक्ट चीता? भारत में बढ़ रहा चीतों का कुनबा, 4 नए शावकों के जन्म से इतनी हुई संख्या


Last Updated:

Project cheetah: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में मौजूद कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जब KGP12 ने जन्म दिए 4 नन्हे शावक को जन्म दिया है. इससे भारत में अब चीतों की संख्या बढ़ गई है और अब चीतों की संख्या 52 हो गई है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए एक बेहद ऐतिहासिक और आनंदमय पल करार दिया. आइए जानते हैं, इसके बारे में.

Zoom

भारत में बढ़ा चीतों का कुनबा

Kuno National Park Cheetah: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण और ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है. भारत की धरती पर ही जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर को चार शावकों को जन्म दिया है. खास बात यह है कि यह खुशखबरी ‘प्रोजेक्ट चीता’ के सफल चार साल पूरे होने के ठीक अगले दिन आई है.

अब देश में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 तक पहुंच गया है. इसमें सबसे गर्व की बात यह है कि इनमें से 32 चीतों का जन्म भारत की ही धरती पर हुआ है. इसे एक बड़ी उपलब्धि इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अब तक कूनो में केवल नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीताओं ने ही शावकों को जन्म दिया था. यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी मादा चीता ने अगली पीढ़ी को सफलतापूर्वक जन्म देकर इतिहास रचा है.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जताई खुशी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खुशी को साझा करते हुए इसे ऐतिहासिक पड़ाव करार दिया है. उन्होंने कहा कि चार साल पूरे होने पर इन 4 नन्हीं जिंदगियों का आना भारत के संरक्षण प्रयासों, उम्मीद और मजबूती का शानदार प्रतीक है.



Source link