Last Updated:
विवियन डीसेना की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी का पर्सनल नंबर और ईमेल आईडी लीक हो गई है. जिसके चलते वह बुरा फंस गई हैं. लगातार अंजान के कॉल और मैसेज आ रहे हैं.
एक्टर विवियन डीसेना की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी के ईमेल और पर्सनल फोन नंबर लीक हो गए हैं. एक फेक फेसबुक अकाउंट ने उन्हें टारगेट किया और उसने एक्ट्रेस की पर्सनल डिटेल को पब्लिक किया. एक्ट्रेस ने मीडिया से इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने अपने तमाम दोस्तों और जानकारों को ये जानकारी दी है कि कैसे एक फेक अकाउंट ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. कोई भी इसके झांसे में न आए.
‘बॉम्बे टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वाहबिज दोराबजी ने अपने दोस्तों से उनके नाम से बने फेक फेसबुक अकाउंट को रिपोर्ट करने की रिक्वेस्ट की. इस फर्जी अकाउंट पर उनका पर्सनल नंबर और ईमेल आईडी भी शेयर की. जिसके बाद उन्हें अंजान लोगों के कॉल और मैसेज आने लगे हैं.
वाहबिज दोराबजी का ईमेल-नंबर लीक
वाहबिज दोराबजी को इस फर्जीवाड़े का तब पता चला, जब उन्हें अचानक बहुत सारे कॉल और मैसेज आने लगे. तब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है. फिर एक जानकार ने उन्हें फेसबुक अकाउंट का लिंक शेयर किया और पूछा कि क्या ये तुम हो. इस लिंक पर उनका पर्सनल नंबर और जानकारी शेयर की गई थी जिसके बाद वह डर गईं. वाहबिज दोराबजी ने बताया:
मैं बहुत डर गई कि किसने मेरी पर्सनल जानकारी शेयर की. मुझे नहीं लगता कि कोई मेरा फैन ऐसा करेगा. मुझे यकीन है कि किसी ने ये मुझे परेशान करने और दुश्मनी में किया है.
वाहबिज दोराबजी को आ रहे धड़ाधड़ कॉल
वाहबिज दोराबजी ने बताया कि वह तब से अनजान नंबरों को ब्लॉक कर रही हैं और फेक अकाउंट को हटाने की कोशिश कर रही हैं. इस मामले में वह साइबल क्राइम सेल से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं. एक्ट्रेस को लग रहा है कि अगर ये सब सही नहीं हुआ तो उन्हें अपना पर्सनल नंबर तक बदलना पड़ सकता है.
20 साल से इस्तेमाल कर रहीं यही नंबर
वाहबिज दोराबजी ने बताया कि वह 20 साल से एक ही फोन नंबर यूज कर रही हैं. अगर उन्हें फोन नंबर बदलना पड़ा तो ये भी उनके लिए दिक्कत है. मगर वह इतना गुस्से में हैं कि वह ऐसा करने वाले बदमाश को सबक सिखाना चाहती हैं.