बॉलीवुड का सबसे रईस आदमी, न कभी एक्टिंग की, न डायरेक्शन, पिता पर बरसी थी माता रानी की कृपा, ₹36,000 करोड़ है दौलत

बॉलीवुड का सबसे रईस आदमी, न कभी एक्टिंग की, न डायरेक्शन, पिता पर बरसी थी माता रानी की कृपा, ₹36,000 करोड़ है दौलत


Last Updated:

बॉलीवुड का सबसे रईस शख्स न तो कोई एक्टर है न ही डायरेक्टर. सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान जैसे तीनों स्टार्स की नेटवर्थ जोड़ लें तो भी इसके बराबर नहीं हो पाएगी. चलिए मिलवाते हैं सबसे अमीर शख्स से.

बॉलीवुड में अगर आपसे पूछा जाए कि कौन सबसे रईस है? तो आपका जवाब क्या होगा? सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान या फिर अमिताभ बच्चन… अगर इन नामों के बारे में सोच रहे हैं तो ये एकदम गलत है. सबसे अमीर शख्स, वो हैं जो बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में आए थे.

जी हां, हम बात कर रहे हैं गुलशन कुमार की, जिनका साम्राज्य अब उनके बेटे भूषण कुमार संभाल रहे हैं. उन्होंने 36000 करोड़ रुपये का साम्राज्य खड़ा किया. पिछले ही हफ्ते Hurun India Rich List 2026 ने भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की. जिसमें मिनरल, रियल एस्टेट से लेकर फर्मा से लेकर एनर्जी जैसी तमाम बिजनेस कंपनियों के बारे में बताया गया. इस लिस्ट में एंटरटेमेंट इंडस्ट्री से सिर्फ एक ही शख्स टॉप 100 में जगह बना पाया. वह है

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टॉप 100 में मनोरंजन जगत से सिर्फ एक ही शख्स शामिल हुए और वह हैं टी-सीरीज के सुप्रीमो भूषण कुमार. जो 87वें स्थान पर रहे. इस लिस्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ ₹ 36300 करोड़ (लगभग $3.8 बिलियन) बताई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

भूषण कुमार ने देश के सबसे अमीर फिल्ममेकर के तौर पर सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी संपति 24,600 करोड़ रुपये के आसपास है. वह इस लिस्ट में 146वें स्थान पर हैं. वहीं, भूषण कुमार ने बॉलीवुड के पूर्व सबसे अमीर फिल्ममेकर रॉनी स्क्रूवाला से भी आगे हैं. स्क्रूवाला की संभावित नेटवर्थ करीब 16,000 करोड़ रुपये तक आंकी गई है.

साल 2024 में भूषण कुमार और उनके परिवार की ये नेटवर्थ ₹ 10500 करोड़ रुपये तक बताई गई थी. अब इन दो सालों में दौलत 3.5 गुना बढ़ी है. बता दें टी-सीरीज म्यूजिक और प्रोडक्शन हाउस दोनों ही क्षेत्रों में जमकर काम करता है. आज के समय में टी सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार है.

टी सीरीज को साल 1983 में गुलशन कुमार ने स्थापित किया था. एक वक्त था जब गुलशन कुमार भक्ति गीत गाकर खूब पॉपुलर हुए थे. फिर आगे चलकर उन्होंने कैसेट और धीरे धीरे टी सीरीज की नींव रखी. देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी खड़ी करने वाले गुलशन कुमार की साल 1997 में निधन हो गया था. वह वैष्णो माता के बड़े भक्त थे. खूब मंदिर जाते थे और भंडारा भी करवाते थे.

इसी के साथ टी-सीरीज यूट्यूब जगत में भी राज करता है. ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल है जिसे 300 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. ये सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल है जिसके व्यूज 353 बिलियन आंके गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link