गयाजी के इन स्थानों पर तर्पण से 21 पीढ़ियों का होता है उद्धार! हर जगह का महत्व
Last Updated:
Pitru Paksha 2026 GayaJi Pind Daan: गयाजी में केवल फल्गु नदी, प्रेतशिला या अक्षयवट ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थान भी हैं जहां तर्पण करने से 21 पीढ़ियों का उद्धार होता है. ऐसी मान्यता है कि इन पवित्र स्थलों पर विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण करने से व्यक्ति को अलग-अलग दोषों से मुक्ति मिलती है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और पितरों की शांति के लिए इसका विशेष महत्व है.
Pitru Paksha 2026 GayaJi Pind Daan: पितृपक्ष के दौरान बिहार का गयाजी दुनिया भर के सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान और तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि हर साल देश-विदेश से लाखों लोग अपने पूर्वजों के निमित्त यहां पहुंचते हैं. शास्त्रों में गयाजी को पितृ कर्म के लिए सर्वोच्च तीर्थ बताया गयाजी है और कहा जाता है कि यहां विधि-विधान से पिंडदान करने पर सात पीढ़ियों तक के पितरों का उद्धार होता है. गयाजी की महत्ता केवल विष्णुपद मंदिर या फल्गु नदी तक सीमित नहीं है. पूरे गयाजी क्षेत्र में 45 से अधिक ऐसे पवित्र स्थल हैं, जहां पिंडदान की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इन सभी स्थानों का अपना अलग धार्मिक महत्व माना जाता है और अलग-अलग प्रकार के पितृ दोषों तथा पारिवारिक बाधाओं से मुक्ति की मान्यता जुड़ी हुई है.
गयाजी का विष्णुपद मंदिर पितृपक्ष का सबसे महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है. मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु के चरणचिह्न स्थापित हैं. श्रद्धालु मंदिर परिसर में पिंड अर्पित कर अपने पितरों के मोक्ष की कामना करते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यहां किया गयाजी पिंडदान विशेष फलदायी माना जाता है.
फल्गु नदी के तट पर पिंडदान और तर्पण की परंपरा अत्यंत प्राचीन है. मान्यता है कि माता सीता ने इसी नदी के किनारे अपने ससुर राजा दशरथ का पिंडदान किया था. इसलिए फल्गु नदी में तर्पण करने से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलने की मान्यता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गयाजी का अक्षयवट एक अमर वटवृक्ष माना जाता है. धार्मिक विश्वास है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को स्थायी शांति मिलती है और परिवार पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है. इसी कारण इसे गयाजी के सबसे महत्वपूर्ण पिंडदान स्थलों में गिना जाता है.
प्रेतशिला पर्वत का संबंध उन लोगों से जोड़ा जाता है, जिनकी मृत्यु असामान्य या अकाल परिस्थितियों में हुई हो. ऐसी आत्माओं की शांति के लिए यहां पिंडदान करने की परंपरा है. मान्यता है कि इससे प्रेत बाधा और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
रामशिला पर्वत को भगवान राम के पिंडदान से जुड़ा स्थान माना जाता है. मान्यता है कि भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ के निमित्त यहां श्राद्ध कर्म किया था. इसलिए यहां पिंडदान करने से पारिवारिक सुख-समृद्धि और पितरों की कृपा प्राप्त होती है.
सीता कुंड गयाजी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. मान्यता है कि माता सीता ने यहां पितृ कर्म संपन्न किया था. श्रद्धालु इस स्थान पर पिंडदान और तर्पण कर अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हैं.
ब्रह्मयोनि पर्वत, धर्मारण्य, मंगला गौरी, उत्तरमानस, सूर्यकुंड और वैतरणी समेत कई अन्य पवित्र स्थान भी गयाजी के पिंडदान स्थलों में शामिल हैं. धार्मिक मान्यता है कि इन स्थानों पर किए गए श्राद्ध और तर्पण से अलग-अलग प्रकार के पितृ दोष, ग्रह बाधाएं और पारिवारिक कष्ट दूर होते हैं.
धर्मशास्त्रों के अनुसार गयाजी में विधिपूर्वक पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वंशजों को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है. इसी कारण पितृपक्ष के 16 दिनों में गयाजी में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ती है. मान्यता है कि यहां श्रद्धा और नियमपूर्वक किए गए पिंडदान का पुण्य कभी क्षीण नहीं होता और पितरों का आशीर्वाद पूरे परिवार पर बना रहता है.