रांची: झारखंड में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 29 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक झारखंड के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है. इस दौरान झारखंड में बारिश, आंधी या वज्रपात का कोई अलर्ट नहीं है. वहीं, रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 27-28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जहां अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 28-29 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है.
जानें आज किन जिलों में हो सकती है बारिश
वहीं, आज 30 सितंबर के लिए IMD ने झारखंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं किया है. इसलिए आज किसी जिले में बारिश और तूफान नहीं आ सकता है. ऐसे में अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की तरफ जाता दिखाई दे रहा है. हालांकि स्थानीय स्तर पर बादल बनना या हल्की बारिश पूरी तरह खारिज नहीं की जा सकती है.
पिछले दिनों रांची, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और दुमका समेत कई जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज हुई थी. जहां 25 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार धनबाद में 128.6 मिमी, गिरिडीह के पालगंज में 105 मिमी और रांची में 102.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी.
आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा?
आज के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि IMD ने 30 सितंबर को पूरे झारखंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है. इसी तरह 1 से 5 अक्टूबर तक भी झारखंड में कोई चेतावनी में नहीं है. इसका मतलब यह नहीं है कि किसी स्थान पर अचानक गरज-चमक नहीं हो सकती, लेकिन पूर्वानुमान में किसी जिले को विशेष रूप से वज्रपात या तेज आंधी के खतरे वाला जिला नहीं है.
जानें क्या झारखंड से मानसून की विदाई शुरू हो गई
मौसम का मौजूदा रुख मानसून गतिविधि कमजोर पड़ने की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन 30 सितंबर को ही पूरे झारखंड से मानसून की आधिकारिक विदाई मान लेना जल्दबाजी होगा. यहां अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि कम रहने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना दिखाई दे रही है. IMD का 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कोई चेतावनी जारी नहीं करना भी इसी अपेक्षाकृत शांत मौसम होने की ओर बढ़ रहा है.
जानें 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम
रांची में 30 सितंबर को करीब 27-28 डिग्री अधिकतम तापमान के बाद 1 अक्टूबर को करीब 28-29 डिग्री, 2 अक्टूबर को करीब 29 डिग्री और 3 से 5 अक्टूबर के बीच भी लगभग 29 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान है. वहीं, रात का तापमान मुख्यतः 21-22 डिग्री के आसपास रह सकता है. इस लिहाज से रांची और आसपास के मध्य झारखंड में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में सामान्य गर्मी महसूस होने की संभावना है.
जानें किन जिलों मौसम रहेगा सुहावना
वहीं, आने वाले दिनों में रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और आसपास के पठारी इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत आरामदायक रहने की संभावना है. इसके अलावा कोल्हान क्षेत्र में बारिश थमने के बाद धूप निकलने से दिन में गर्मी कुछ बढ़ सकती है. जमशेदपुर में हाल की बारिश के बाद धूप निकलने और तेज गर्मी बढ़ रही है.
ऐसे में कुल मिलाकर आज झारखंड में मौसम का मिजाज बारिश और तूफानी गतिविधियों से हटकर धीरे-धीरे सामान्य होने की तरफ जाता दिखाई दे रहा है. हालांकि मानसून की औपचारिक विदाई और स्थानीय बारिश के लिए अगले कुछ दिनों के IMD अपडेट पर नजर रखना जरूरी है.