Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 30 september 2026:देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल कभी दिन को शुभ बना देती है तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इसके साथ रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्रमा की इस स्थिति का असर कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी देखने को मिल सकता है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. न तो बहुत ज्यादा परेशानी वाला रहेगा और न ही कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर आज का दिन सामान्य तरीके से बीतने वाला है. जिस तरह आपकी दिनचर्या चल रही है उसी हिसाब से काम आगे बढ़ता रहेगा. हालांकि, आज कोई बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा रुककर सोचने की जरूरत है. खासकर अगर आप नया व्यापार शुरू करने की तैयारी में हैं या जमीन और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज जल्दबाजी करने से बचें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसे मामलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर घाटे का सौदा साबित हो सकता है.
व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है
व्यापार करने वाले कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. कारोबार में कभी काम तेजी से आगे बढ़ता नजर आएगा तो कभी अचानक रुकावट जैसी स्थिति बन सकती है. हालांकि, इसे लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज का दिन सामान्य तरीके से निकालने पर आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. किसी नए निवेश या बड़े लेन-देन में जल्दबाजी करने के बजाय पूरे कागजात और जरूरी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें. नौकरी करने वालों को भी अपने काम पर ध्यान बनाए रखना होगा और बिना सोचे-समझे कोई निर्णय लेने से बचना होगा.
जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है
प्रेम जीवन की बात करें तो आज रिश्तों में समझदारी और संतुलन बनाए रखना काफी जरूरी रहेगा. पार्टनर के साथ बातचीत करते समय छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें. आपका शांत और समझदारी भरा व्यवहार रिश्ते को मजबूत करने में मदद करेगा. जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन इसे ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है. बातचीत से मामला आसानी से सुलझ सकता है. खासकर गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें जिससे बाद में पछताना पड़े.
वर्किंग वीमेन आज इस बात का दें ध्यान
वर्किंग वीमेन या कहें कामकाजी महिला के लिए आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.ऑफिस या काम से जुड़े पेपरवर्क करते समय हर दस्तावेज को अच्छी तरह पढ़कर ही आगे बढ़ें. छोटी सी गलती भी आगे चलकर परेशानी खड़ी कर सकती है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा. जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें और अनावश्यक खरीदारी को फिलहाल टाल दें.
आज का शुभ और अशुभ समय
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है. अगली सुबह 3 बजकर 53 मिनट से सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. ऐसे में कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का है. किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें.