Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 30 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के धनु राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
जमुई: 30 सितंबर 2026 बुधवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि महीने के अंतिम दिन बुध का गोचर मित्र ग्रह शुक्र की राशि तुला में शुक्र के साथ हो रहा है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. वहीं चंद्रमा मेष के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और भरणी नक्षत्र के बाद कृतिका नक्षत्र से संचार करेंगे. दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा उच्च राशि में रहेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव धनु राशि के जातकों के कुछ मामलों पर देखने को मिल सकता है. दिन की शुरुआत अनुकूल रहेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिल सकता है.
आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण होने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में 30 सितंबर का दिन धनु राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है. बुध की अनुकूल स्थिति से आपके सोचने-समझने और बातचीत करने की क्षमता बेहतर रहेगी. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं और कारोबार से जुड़े लोगों को पुराने ग्राहक या नए संपर्क से लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती है. सरकारी कामकाज में प्रगति होने और किसी अच्छी खबर के मिलने के योग हैं. बेरोजगार जातकों को रोजगार से जुड़ा अवसर मिल सकता है. हालांकि, दिन के दूसरे हिस्से में काम का दबाव बढ़ने से मानसिक उलझन हो सकती है. सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क या घर के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंधों में बातचीत के माध्यम से पुरानी गलतफहमियां दूर करने का समय रहेगा.
आज अपनी वाणी पर रखें विशेष संयम
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इस दिन धनु राशि के जातकों को वाणी पर विशेष संयम रखना चाहिए. गुरु और मंगल की युति राशि से अष्टम भाव में होने के कारण जोखिम वाले कामों से दूरी बनाना बेहतर रहेगा. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दबाजी से बचें. कानूनी या विवादित मामलों में दस्तावेजों और प्रक्रिया पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा तथा परिणाम को लेकर जल्द निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए. आज के दिन गणेश जी का स्मरण करें और जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या हरी सब्जी का दान करें. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा.