पाकिस्‍तान: वलीमा में कबाब-मटन कोरमा की नहीं चलेगी जुगलबंदी, मंत्रियों की अय्याशी पर पाबंदी – pakistan austerity measure oil lpg crisis

पाकिस्‍तान: वलीमा में कबाब-मटन कोरमा की नहीं चलेगी जुगलबंदी, मंत्रियों की अय्याशी पर पाबंदी – pakistan austerity measure oil lpg crisis


Last Updated:

Pakistan Austerity Measures: कर्ज के पैसों से खाने-पीने से लेकर हवा-पानी तक का खर्च चलाने वाले पाकिस्‍तान की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. महंगाई से पैदा हुए आर्थिक संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कई तरह के कदम उठाने की घोषणा करनी पड़ी है.

Zoom

पाकिस्‍तान में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए शहबाज शरीफ की सरकार ने खर्च में कटौती को लेकर कई कदम उठाने का ऐलान किया है. पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि का पाकिस्‍तान में विरोध तेज हो गया है. (फोटो: Reuters)

Pakistan Austerity Measures: मक्‍का पैक्‍ट के तहत सऊदी अरब को फाइटर जेट और मिसाइल के जरिये प्रोटेक्‍ट करने के पाकिस्‍तानी दावे की पोल खुल गई है. दरअसल, ईरान जंग ने दुनिया के कई देशों को उसकी औकात दिखा दी है. आर्थिक संकट का सामना कर रहा पाकिस्‍तान उस लिस्‍ट में सबसे ऊपर है. पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल ने जबसे ईरान पर हमला बोला है, तब से पूरी दुनिया एनर्जी क्राइसिस के भंवर में फंसी हुई है. इससे पाक‍िस्‍तान की हालत बेहद खराब हो चुकी है. गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहबाज शरीफ के देश को खर्च पर कटौती का फरमान जारी करना पड़ा है. आदेश में एक तरफ जहां आमलोगों के लिए सीमाएं तय कर दी गई हैं, वहीं मंत्रियों की अय्याशियों पर रोक लगाने की भी व्‍यवस्‍था की गई है. निकाह के बाद होने वाले वलीमा पर भी अब सरकार की पैनी नजर रहेगी. शादी समारोहों में सिंगल डिश की व्‍यवस्‍था को अमल में लाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा रेस्‍टोरेंट के बंद होने का समय भी तय कर दिया गया है. हास्‍यास्‍पद यह है कि कर्ज पर दो वक्‍त की रोटी खा रहा पाकिस्‍तान दूसरे मुल्‍कों की सुरक्षा पर सैकड़ों-हजारों करोड़ रुपये खर्च करने का थोथला वादा कर रहा है.

पाकिस्‍तान की आर्थिक बदहाली की तस्‍वीर पर एक नजर डालिए. पड़ोसी देश IMF से 8 अरब डॉलर का लोन लेकर अपना खर्च चला रहा है. वहीं, महंगाई दर (Inflation) 11 से ऊपर है. उसपर ईरान जंग ने कोढ़ में खाज का काम किया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की खपत और सरकारी खर्च को नियंत्रित करने के लिए कई खर्च में कटौती को लेकर उपायों की घोषणा की है. मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ये उपाय 3 महीने तक लागू रहेंगे. सरकार का कहना है कि इनका उद्देश्य ईंधन की खपत कम करने के साथ-साथ देश में गैस और बिजली की आपूर्ति पर संभावित दबाव को नियंत्रित करना है.

खर्च कटौती के लिए 5 बड़े कदम

  1. 50% ईंधन में कटौती: सरकारी गाड़ियों के लिए तीन महीने तक ईंधन की सुविधा में 50% कटौती.
  2. बजट में 5% कटौती: वित्त वर्ष 2026-27 के Non-ERE Budget में 5% कमी करने का फैसला.
  3. नई गाड़ियों की खरीद पर रोक: सरकार ने सभी तरह की नई गाड़ियों की खरीद पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है.
  4. विदेश यात्राओं पर बैन: तीन महीने तक सरकारी अधिकारियों की विदेशी यात्राओं पर रोक. जरूरी यात्राओं में मंत्रियों और अधिकारियों को Economy Class में यात्रा करनी होगी.
  5. सरकारी खर्च में कटौती: सरकारी डिनर, सरकारी फंड से सेमिनार/ट्रेनिंग/कॉन्फ्रेंस पर रोक. शादी समारोहों में Single Dish व्यवस्था लागू की गई है. साथ ही बाजार और रेस्टोरेंट के लिए तय closing timings जारी रहेंगी.

ईंधन आवंटन पर नकेल

पाकिस्‍तान की शहबाज सरकार ने गुरुवार (17 सितंबर) को घोषणा की कि सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में 50 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. हालांकि, सशस्त्र बलों, कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों और आवश्यक सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है. इसके अलावा बाजारों को रात 9 बजे तक बंद करना अनिवार्य होगा. मैरिज हॉल रात 10 बजे तक और रेस्तरां रात 11 बजे तक ऑपरेट किए जा सकेंगे. दवा दुकानों और मेडिकल लैब को इन समय संबंधी पाबंदियों से बाहर रखा गया है.

पांच प्रतिशत तक की कटौती

सरकार ने गैर-कर्मचारी मदों वाले खर्च में भी पांच प्रतिशत की कटौती का फैसला किया है. अधिकारियों की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी गई है. साथ ही बैठकों के लिए घरेलू यात्राओं को भी प्रतिबंधित करते हुए अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बैठकें करने को कहा गया है. सरकारी स्तर पर होने वाले आधिकारिक डिनर पर भी रोक लगा दी गई है. हालांकि, विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों के सम्मान में आयोजित किए जाने वाले रात्रिभोज इसके दायरे से बाहर होंगे. इसके अलावा नए सरकारी वाहनों की खरीद पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

फ्यूल पर पहले ही बढ़ाए चार्ज

ससे पहले 15 सितंबर को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.10 पाकिस्तानी रुपये और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 6.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद पेट्रोल 384.34 रुपये और एचएसडी 415.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सऊदी अरब में ऊर्जा ढांचे पर हमलों के बाद तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ी चिंताओं के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आई है. सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन पर हवाई हमले के बाद इसे अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा था.



Source link