67 साल के शख्‍स ने पहली छीनी बीवी की सांसे, फिर खुद बेटे को फोन कर बताई अपनी करतूत, अरेस्‍ट

67 साल के शख्‍स ने पहली छीनी बीवी की सांसे, फिर खुद बेटे को फोन कर बताई अपनी करतूत, अरेस्‍ट


Last Updated:

कोच्चि के कोठामंगलम इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद 67 साल के एक व्यक्ति ने अपनी 62 साल की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद विदेश में रह रहे अपने बेटे को फोन कर वारदात के बारे में बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बुजुर्ग व्‍यक्ति ने इस वारदात को क्‍यों दिया अंजाम जानने के लिए पढ़ें आगे…

Zoom

67 साल के बुजुर्ग ने अपनी 62 साल की पत्‍नी की चाकू से हमला कर हत्‍या कर दी. (एआई इमेज)

केरल क्राइम न्यूज: कोच्चि के कोठामंगलम इलाके में एक 62 साल की महिला की उसके ही पति ने पर चाकू मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने इस मामले में 67 साल के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मंगलवार तड़के करीब 2 बजे की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी ने अपनी 62 साल की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी ने विदेश में रह रहे अपने बेटे को फोन कर पूरी बात बताई. बेटे ने इसके बाद रिश्तेदारों को जानकारी दी. रिश्तेदारों ने इस बाबात पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक बुजुर्ग महिला लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी और उसका आरोपी पति कुछ ही दूरी पर बैठा हुआ था. जांच में पता चला कि महिला की सांसे पूरी तरह से थम चुकी थीं. पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने मौके से हत्‍या में इस्‍तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं पर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, कोठामंगलम पुलिस के अुनसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपी पति से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था.



Source link