Last Updated:
लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में फजान नाम के युवक ने एक हिंदू परिवार पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. पीड़ितों का आरोप है कि फजान ने जानबूझकर उनपर गाड़ी चढ़ाई है. क्योंकि वह लोग कसमंडी किला में दो पहले हुए विवाद के दौरान गए थे.
फजान नाम के युवक ने हिंदू परिवार पर चढ़ाई गाड़ी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में कसमंडी कलां में दर्दनाक घटना सामने आई है. आरोपी युवक पर आरोप लगा है कि जानबूझकर हिंदू परिवार पर गाड़ी चढ़ाई गई है. आरोपी की पहचान फरजान के रूप में हुई है. फरजान पर पासी किले के विवादित स्थल को लेकर प्रदर्शन में शामिल लोगों को कार से कुचलने का आरोप लगाया गया है. कथित तौर पर फरजान ने जिन पांच लोगों पर कार चढ़ाई है, उसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बाकी चार लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
पीड़ित पक्ष ने फजान पर लगाया आरोप
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कसमंडी कलां में विवादित धार्मिक स्थल के विरोध में प्रदर्शन में ये सभी लोग शामिल थे. गाड़ी चढ़ाने के मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में दी फरजान के खिलाफ तहरीर दी है. बता दें कि मलिहाबाद के कसमंडी कलां में किले/धार्मिक स्थल को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. विवादित स्थल को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे हैं. प्रशासन पहले भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर चुका है. विवादित स्थल पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर पहले प्रशासन रोक लगा चुका है.
मामूली सी बात को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की पहचान श्यामलाल के रूप में हुई है. आरोपी फजान वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाय़ा. बताया जा रहा है कि ये घटना सोमवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित और अन्य ग्रामीण पड़ोसी के दरवाजे के सामने चरपाई डालकर सामान्य बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर एक युवक से उनकी मामूली कहासुनी हो गई, झगड़ा बढ़ने पर फजान आवेश में वापस गया और फिर लोडर वाहन लेकर वापस लौट आया. आसपास के लोग कुछ समझते, तब तक उसने चारपाई पर बैठे लोगों को रौंद दिया.